Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा में नाबालिग को बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

VVinita Kohli
हरियाणा में नाबालिग को बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: हरियाणा में 15 वर्षीय एक लड़के को बंधुआ मजदूरी करने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बिहार के किशनगंज जिला निवासी यह लड़का पिछले साल हरियाणा के बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपने साथियों से कथित तौर पर अलग हो गया था। पुलिस ने बताया कि उसके बाद बच्चे से मिला एक अज्ञात व्यक्ति उसे एक डेयरी फार्म में ले गया, जहां उससे बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर किया गया और मशीन में चारा काटते समय बच्चे को गंभीर चोट भी लगी। घायल हालत में लड़के के किसी तरह हरियाणा के नूह पहुंचने में कामयाब रहने और वहां एक शिक्षक से मिलने के बाद अगस्त में यह घटना सामने अई। शिक्षक ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे का इलाज करवाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बाल श्रम अधिनियम और कानूनी अन्य संबंधित धाराओं के तहत त्वरित कार्यवाही शुरू की।

हरियाणा पुलिस के अनुसार, चार महीने की निरंतर और गहन जांच तथा तकनीकी निगरानी के बाद, हरियाणा राजकीय रेलवे पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा पुलिस के एक बयान में कहा गया है, ‘‘घटना के समय बच्चा मानसिक आघात से ग्रस्त था और अपने या आरोपी के बारे में स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ था, जिससे जांच बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, हरियाणा रेलवे पुलिस अधीक्षक निकिता गहलोत ने साइबर विशेषज्ञों और कई जिलों के अनुभवी अधिकारियों को मिलाकर एक विशेष जांच दल का गठन किया।’’ जांच के दौरान, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने निर्देश दिया कि विशेष विशेषज्ञों की देखरेख में बच्चे का बयान दोबारा दर्ज किया जाए। अनिल को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जहां वह एक डेयरी में काम कर रहा था और पकड़े जाने से बचने के लिए लगातार अपना स्थान बदल रहा था।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।