Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर

JJagmarg Desk
आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कोलंबो: आयरलैंड को ओमान के खिलाफ ग्रुप मैच से पहले करारा झटका लगा जब उसके कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए ।

विज्ञापन

आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में लगी थी चोट

स्टर्लिंग को आस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को हुए मैच में एक कैच लेते हुए दाहिने घुटने में चोट लगी थी । इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए तेजी से एक रन लेने के प्रयास में वह चोट और गंभीर हो गई । टी20 विश्व कप इवेंट तकनीकी समिति ने स्टर्लिंग की जगह सैम टॉपिंग को आयरलैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल करने को मंजूरी दे दी है। आयरलैंड ग्रुप बी के मैच में शनिवार को ओमान से खेलेगा । टॉपिंग बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं जिन्होंने पिछले साल अफगानिस्तान ए के खिलाफ अबुधाबी में आयरलैंड ए के लिये खेला था । आयरलैंड के हाई परफॉर्मेंस निदेशक ग्रीम वेस्ट ने कहा कि स्टर्लिंग का बाहर होना बड़ा झटका है हालांकि टीम को टॉपिंग से काफी उम्मीदें हैं।

सैम टॉपिंग को किया गया शामिल

उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद पॉल स्टर्लिंग का स्कैन कराया गया जिसमें पता चला कि उनकी चोट गंभीर है और वह टूर्नामेंट आगे नहीं खेल पायेंगे । वह जल्दी ही स्वदेश लौटेंगे ।उनकी जगह सैम टॉपिंग को शामिल किया गया है जो चेन्नई में ही नार्दर्न नाइट्स टीम के साथ अभ्यास कर रहा था ।

विज्ञापन

क्रिकेट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।