Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा की हर सरकारी योजना में अनियमितताएं: सुरजेवाला

VVinita Kohli
हरियाणा की हर सरकारी योजना में अनियमितताएं: सुरजेवाला
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा सरकार के तहत भ्रष्टाचार में तेजी से वृद्धि हुई है और राज्य में हर सरकारी योजना अनियमितताओं से घिरी है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार के मामलों में पिछले पांच वर्षों में 78.48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे यह देश का सातवां सबसे भ्रष्ट राज्य बन गया है। कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि भ्रष्टाचार से व्यथित होकर राज्य के 74 वर्षीय एक व्यक्ति ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में लगभग हर सरकारी योजना अनियमितताओं से घिरी है और राज्य सरकार धोखाधड़ी तथा खनन माफिया सहित विभिन्न माफियाओं के उदय, पेपर लीक होने के मामलों और मादक पदार्थों के प्रसार के लिए जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा नेताओं को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि उनके वादे खोखले निकले और हरियाणा के लोग रोजाना भ्रष्टाचार तथा कुशासन का खामियाजा भुगत रहे हैं।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।