September 22, 2026

Panipat News: इसराना में ‘पुलिस’ लोगो लगी कार से पेट्रोल डलवाकर भागा चालक, CCTV में कैद हुई करतूत

0
Panipat News: इसराना में 'पुलिस' लोगो लगी कार से पेट्रोल डलवाकर भागा चालक, CCTV में कैद हुई करतूत

इसराना में 'पुलिस' लोगो लगी कार से पेट्रोल डलवाकर भागा चालक, CCTV में कैद हुई करतूत

Panipat News: हरियाणा में पानीपत जिले के इसराना (Israna Police Station) कस्बे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कानून का खौफ ताक पर रखकर एक जालसाज पुलिस के नाम पर पेट्रोल पंपकर्मी को चूना लगाकर चंपत हो गया। मामला इसराना स्थित गुरु नानक फिलिंग स्टेशन (Guru Nanak Filling Station) का है, जहां सफेद रंग की एक हुंडई i20 कार में आए चालक ने 30 लीटर पेट्रोल डलवाया और जैसे ही भुगतान की बारी आई, वह गाड़ी भगाकर रफूचक्कर हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात, कार पर लगा था पुलिस का सिंबल

पेट्रोल पंप कर्मचारियों के अनुसार, यह घटना 21 सितंबर की है। एक सफेद रंग की i20 कार पंप पर आकर रुकी, जिसकी नंबर प्लेट या शीशे पर पुलिस का आधिकारिक ‘लोगो’ (सिंबल) लगा हुआ था। पंप कर्मी ने पुलिस की गाड़ी समझकर तत्काल उसमें करीब 30 लीटर पेट्रोल भर दिया। लेकिन जैसे ही कर्मचारी पैसे लेने के लिए आगे बढ़ा, चालक ने अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और मौके से फरार हो गया (Petrol Pump Fraud) । यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप

घटना के तुरंत बाद पेट्रोल पंप संचालक ने इसराना थाना पुलिस (Israna Petrol Pump Incident) में लिखित शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। (CCTV Footage Israna) पंप संचालक का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में कार का मॉडल और घटनाक्रम साफ नजर आ रहा है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान आसानी से की जा सकती है। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि गाड़ी के नंबर और फुटेज की जांच कर फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी के बहल में नाले में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed