Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

18 जून तक जगाधरी में 19.58% गणना फार्म बांटे गए, एसडीएम विश्वनाथ ने वोटरों से की ये खास अपील

GGaganpreet Kaur
18 जून तक जगाधरी में 19.58% गणना फार्म बांटे गए, एसडीएम विश्वनाथ ने वोटरों से की ये खास अपील
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर (संजीव चौहान) जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और शंकाएं पैदा हो रही थीं। इन तमाम भ्रांतियों को सिरे से खारिज करते हुए जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ ने मोर्चा संभाला है। अपने कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए एसडीएम ने साफ तौर पर कहा कि इस अभियान के पीछे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ लोग बेवजह की भ्रांतियां फैला रहे हैं जो पूरी तरह आधारहीन हैं। उन्होंने लोकतंत्र के इस शुद्धिकरण यज्ञ में मीडिया से सकारात्मक भूमिका निभाने की उम्मीद जताई ताकि सही जानकारी जनता तक पहुंचे।

प्रशासनिक तैयारियों का ब्योरा देते हुए एसडीएम विश्वनाथ ने बताया कि इस पूरे अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजरों को बीती 8 जून को ही प्रशिक्षित कर दिया गया था। इसके साथ ही उन्हें स्टेशनरी और गणना फार्म भी सौंप दिए गए थे। उन्होंने बताया कि 15 जून से फील्ड में फार्म बांटने का सिलसिला शुरू हुआ और 18 जून की दोपहर 12 बजे तक जगाधरी क्षेत्र में 19.58 प्रतिशत गणना फार्म बांटे जा चुके हैं। एसडीएम ने जगाधरी के जागरूक मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ द्वारा दिए गए फार्म को सही-सही भरकर बिना किसी देरी के वापस जमा कराएं, ताकि नई वोटर लिस्ट को पूरी तरह सटीक और अपडेटेड बनाया जा सके।

विज्ञापन

मौके पर ही जुड़ेगा नाम, मृतकों और शिफ्ट हो चुके लोगों के कटेंगे वोट

इस अभियान की सबसे व्यावहारिक बात यह है कि अब वोट बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। एसडीएम ने बताया कि घर-घर जा रहे बीएलओ को साफ निर्देश हैं कि यदि उन्हें मौके पर कोई ऐसा नागरिक मिलता है जो पात्र है लेकिन उसका नाम लिस्ट में नहीं है, तो वे तुरंत आवश्यक दस्तावेज लेकर ‘फार्म संख्या-6’ भरवाएंगे। इसके उलट, जो लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं या जो इस पते को छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं, उनके नामों को सूची से हटाने की स्क्रूटनी भी साथ-साथ की जा रही है। इसका सीधा मकसद फर्जी और दोहरे वोटों की समस्या को खत्म करना है।

एसडीएम विश्वनाथ ने अंत में दोहराया कि चुनाव आयोग की इस मुहिम का एकमात्र एजेंडा एक ऐसी मतदाता सूची तैयार करना है जो शत-प्रतिशत शुद्ध, पारदर्शी और आधुनिक हो। उन्होंने कहा कि एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के निर्माण में प्रशासन को जगाधरी के हर नागरिक के सक्रिय सहयोग की दरकार है।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।