Breaking News
Narnaul Crime News: नारनौल के समीप गांव मांदी में फार्म हाउस के समीप अवैध खनन रोकने पर अधिवक्ता पर हमलाAI Work Lord: एआई असिस्टेंट ने आसान करने के बजाय बढ़ाया काम, टू-डू लिस्ट देखकर चौंक गईं अमेरिकी एंटरप्रेन्योरNarnaul News: हुड्डा सेक्टर के चमत्कारी बालाजी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलशNarnaul News: व्हाट्सएप और टेलीग्राम ट्रेडिंग ग्रुपों के जरिए सक्रिय हुए साइबर ठग, एसपी दीपक कुमार ने जारी की चेतावनीKarnal Student Knife Attack: करनाल में 12वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, पेट पर किए ताबड़तोड़ वारNarnaul Crime News: नारनौल के समीप गांव मांदी में फार्म हाउस के समीप अवैध खनन रोकने पर अधिवक्ता पर हमलाAI Work Lord: एआई असिस्टेंट ने आसान करने के बजाय बढ़ाया काम, टू-डू लिस्ट देखकर चौंक गईं अमेरिकी एंटरप्रेन्योरNarnaul News: हुड्डा सेक्टर के चमत्कारी बालाजी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलशNarnaul News: व्हाट्सएप और टेलीग्राम ट्रेडिंग ग्रुपों के जरिए सक्रिय हुए साइबर ठग, एसपी दीपक कुमार ने जारी की चेतावनीKarnal Student Knife Attack: करनाल में 12वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, पेट पर किए ताबड़तोड़ वार

Jalandhar Breaking News : जालंधर में ‘आप’ को झटका, पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल बीजेपी में हुए शामिल

hharpreet singh
शेयर करें
Jalandhar Breaking News : जालंधर में 'आप' को झटका, पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल बीजेपी में हुए शामिल

Jalandhar Breaking News : जालंधर में ‘आप’ को झटका, पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल बीजेपी…

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Jalandhar Breaking News : जालंधर की राजनीति में बुधवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरा और पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने ‘आप’ को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। सूबा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों की उपस्थिति में ढल्ल ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

इससे पहले उन्होंने स्थानीय होटल रेडिसन में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने की औपचारिक इच्छा जताई थी। ढल्ल के इस कदम को जालंधर में आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़े संगठनात्मक झटके के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

हलका इंचार्ज पद से हटाए जाने के बाद से हाईकमान से चल रहे थे खफा

गौरतलब है कि जालंधर सेंट्रल से मेयर विनीत धीर को ‘आप’ का नया हलका इंचार्ज बनाए जाने के बाद से ही दिनेश ढल्ल पार्टी हाईकमान के फैसलों से काफी नाराज चल रहे थे। उस समय एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा था कि सही वक्त आने पर वे अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेंगे।

कांग्रेस में पुराने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी होने की वजह से ढल्ल का वापस कांग्रेस में जाना लगभग नामुमकिन माना जा रहा था, ऐसे में उनके पास राजनीतिक विकल्प के रूप में बीजेपी का ही मजबूत रास्ता बचा था।

रमन अरोड़ा को लेकर भी कयासबाजी तेज, एक दिन पहले आप ने भी की थी सेंधमारी

दिनेश ढल्ल के बीजेपी में शामिल होते ही जालंधर सेंट्रल सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को लेकर भी सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भी जल्द कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, हालांकि रमन अरोड़ा या उनके करीबियों ने इन अफवाहों की कोई पुष्टि नहीं की है।

दिलचस्प बात यह है कि महज एक दिन पहले ही ‘आप’ ने जालंधर नॉर्थ में बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल के 13 स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराया था। लेकिन 24 घंटे के भीतर ही दिनेश ढल्ल के बीजेपी में जाने से दोनों दलों के बीच का सियासी तनाव और बढ़ गया है।

Punjab News : Delhi के बाद अब Punjab के नेताओं को टारगेट कर रही ED : कुलदीप सिंह धालीवाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।