Breaking News
Sonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारेSonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारे

Jalandhar Cantt Hockey Stadium Controversy : कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह की ग्रांट से बने स्टेडियम का आप नेता ने किया उद्घाटन

Jalandhar Cantt Hockey Stadium Controversy : कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह की ग्रांट से बने स्टेडियम का आप नेता ने किया उद्घाटन

कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह की ग्रांट से बने स्टेडियम का आप नेता ने किया उद्घाटन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Jalandhar Cantt Hockey Stadium Controversy : जालंधर कैंट में करोड़ों की लागत से तैयार हुए नए हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन खेल और खिलाड़ियों के जश्न का कारण बनने के बजाय एक बड़े राजनीतिक घमासान की भेंट चढ़ गया है। करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये की लागत से बने इस स्टेडियम के उद्घाटन का श्रेय लेने की होड़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं।

विवाद तब और गहरा गया जब बिना किसी संवैधानिक पद पर रहते हुए आप हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने रिबन काट दिया, जबकि कार्यक्रम में मौजूद सीनियर डिप्टी मेयर और स्थानीय क्लब के सदस्य महज मूकदर्शक बनकर देखते रह गए।

विज्ञापन

विधायक परगट सिंह का नाम गायब, क्लब ने लगाए गंभीर आरोप

भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी ओलिंपियन मनदीप सिंह के पिता और क्लब के सक्रिय सदस्य रविंद्र सिंह ने पूरे घटनाक्रम पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस स्टेडियम के निर्माण के लिए 6.5 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रांट पूर्व खेल मंत्री और जालंधर कैंट से मौजूदा कांग्रेस विधायक परगट सिंह के कार्यकाल में मंजूर हुई थी।

इसके बावजूद उद्घाटन पट्टिका (Inauguration Plaque) पर विधायक परगट सिंह का नाम तक शामिल नहीं किया गया। रविंद्र सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि प्रोजेक्ट का 25 प्रतिशत काम अभी भी बाकी है— पानी की टंकी और टॉयलेट्स तक चालू नहीं थे, जिन्हें क्लब ने अपने निजी खर्च से चालू करवाया। सिर्फ चुनावी क्रेडिट लेने की जल्दबाजी में अधूरे स्टेडियम का उद्घाटन कर दिया गया।

प्रोटोकॉल की उड़ीं धज्जियां, सीनियर डिप्टी मेयर को किया साइडलाइन

उद्घाटन समारोह के दौरान केवल विपक्षी कांग्रेस ही नहीं, बल्कि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी भी खुलकर सतह पर आ गई। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर मलकीत सिंह कार्यक्रम में मौजूद तो थे, लेकिन वे मुख्य मंच और फीता काटने की जगह से दूर खड़े नजर आए।

चर्चा है कि हलका इंचार्ज ने मुख्य गेट के बजाय पीछे के रास्ते से आकर अचानक फीता काट दिया, जिससे स्थानीय निगम नेतृत्व दरकिनार हो गया। हालांकि, स्थिति को संभालते हुए मलकीत सिंह ने सिर्फ इतना ही कहा कि वे पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं, लेकिन उनके समर्थकों में इस अनदेखी को लेकर भारी रोष है।

हलका इंचार्ज थियाड़ा ने दी सफाई

चौतरफा घिरने के बाद आप हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने तर्क दिया कि वे कोई अनधिकृत व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी हाईकमान ने खुद क्षेत्र की जिम्मेदारी (हलका इंचार्ज) सौंपी है, इसलिए उन्हें विकास कार्यों के उद्घाटन का पूरा अधिकार है।

उन्होंने कहा कि मेयर विनीत धीर को चंडीगढ़ में जरूरी काम होने के कारण अचानक जाना पड़ा था, इसलिए उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली। डिप्टी मेयर को नजरअंदाज करने के सवाल पर थियाड़ा ने कहा कि उन्हें बाकायदा आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे खुद ही आगे नहीं आए।

Jalandhar Mattress Factory Fire Update : गद्दा फैक्टरी में आग से झुलसे मजदूर की हुई मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।