Jalandhar West Crime : जालंधर वेस्ट में बुजुर्ग महिला को धक्का देकर कानों की बालियां झपटी

जालंधर वेस्ट में बुजुर्ग महिला को धक्का देकर कानों की बालियां झपटी
Jalandhar West Crime : जालंधर वेस्ट हलके (Jalandhar West Crime) में आए दिन हो रही चोरी और स्नेचिंग की वारदातों ने आम जनता की नींद हराम कर दी है। इलाके में अब लोग दिन के उजाले में भी अपने घर के बाहर कदम रखने से कतराने लगे हैं।
ताजा मामला थाना डिवीजन नंबर 5 के अंतर्गत आते लसूड़ी मोहल्ले से सामने आया है, जहां सुबह की सैर पर निकली एक बीमार बुजुर्ग महिला को बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने अपना शिकार बनाया। बदमाशों ने महिला को बेदर्दी से सड़क पर धक्का दिया और उनके कानों की बालियां नोचकर हवा में गायब हो गए।
घटना के बाद एक तरफ जहां स्थानीय निवासियों का गुस्सा पुलिस की लेती-देती कार्यप्रणाली को लेकर सातवें आसमान पर है, वहीं दूसरी तरफ बैकफुट पर आई पुलिस अब जल्द गिरफ्तारी के दावे कर रही है।
साइड होकर चलने का बहाना बनाया, फिर दिया वारदात को अंजाम
पीड़ित बुजुर्ग महिला बचनों ने अपनी आपबीती (Jalandhar West Crime) सुनाते हुए बताया कि वह पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रही हैं और डॉक्टरों की सलाह पर सुबह-सुबह घर के पास ही टहलने निकली थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उन्हें रोककर side होकर चलने को कहा।
अभी वह कुछ समझ पातीं कि आरोपी बाइक घुमाकर वापस लौटे। बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने उन्हें जोर से धक्का मार दिया, जिससे वह संतुलन खोकर पक्के रोड पर गिर पड़ीं। जब तक वह संभल पातीं, लुटेरों (Jalandhar West Crime) ने उनके कानों से सोने की बालियां जबरन नोच लीं और तेज रफ्तार में फरार हो गए। अचानक हुए इस हमले में बुजुर्ग महिला के घुटनों पर गंभीर चोटें आई हैं।
‘3-4 घंटे बीत गए, लेकिन पुलिस का कोई अता-पता नहीं’
चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और लहूलुहान पीड़िता को संभाला। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। कल ही इसी रोड पर स्नेचरों ने एक रेहड़ी-पटरी वाले और ऑटो चालक को निशाना बनाकर उनसे लूटपाट (Jalandhar West Crime) की थी।
इलाका निवासियों का गुस्सा इस बात को लेकर ज्यादा था कि सुबह करीब 8 बजे घटना घटित होने के तुरंत बाद कंट्रोल रूम में सूचना दे दी गई थी। इसके बावजूद 3 से 4 घंटे बीत जाने तक कोई भी पीसीआर दस्ता या जांच अधिकारी मौके पर तफ्तीश के लिए नहीं पहुंचा।
एसीपी ने जारी किया वीडियो संदेश, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामला (Jalandhar West Crime) मीडिया में उठने और क्षेत्र में तनाव बढ़ते देख पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसीपी अतिश भाटिया ने एक आधिकारिक वीडियो संदेश जारी कर पुलिस का पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को लसूड़ी मोहल्ले में बुजुर्ग महिला से हुई झपटमारी की शिकायत प्राप्त हो चुकी है।
एसीपी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात स्नेचरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस की दो विशेष टीमें आरोपियों का सुराग लगाने में जुट गई हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही दोनों लुटेरों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
Kotakpura News : कोटकपूरा में किसानों का पावरकॉम पर धरना, 8 घंटे बिजली देने की मांग
