Breaking News
Sonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारेSonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारे

Jaswant Singh Khalra Shaheedi Diwas : मानवाधिकार रक्षक भाई खालड़ा की याद में बनेगा भव्य स्मारक : धामी

Jaswant Singh Khalra Shaheedi Diwas : मानवाधिकार रक्षक भाई खालड़ा की याद में बनेगा भव्य स्मारक : धामी

मानवाधिकार रक्षक भाई खालड़ा की याद में बनेगा भव्य स्मारक : धामी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Jaswant Singh Khalra Shaheedi Diwas : मानवाधिकारों के रक्षक शहीद भाई जसवंत सिंह खालड़ा और कौम के अन्य अमर शहीदों की स्मृति (Jaswant Singh Khalra Shaheedi Diwas) में रविवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर शहीदी दिवस पूरे पंथक जज्बे और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सचखंड श्री हरिमंदर साहिब (गोल्डन टेंपल) परिसर में स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह जी के स्थान पर आयोजित इस धार्मिक समागम में देश-विदेश से पहुंची संगत और विभिन्न पंथक जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत रागी जत्थों द्वारा वैराग्यमयी कीर्तन किया गया और शहीदों की पावन शहादत को नमन किया गया।

विज्ञापन

हरिके पत्तन में बनेगा भाई खालड़ा स्मारक

समागम के दौरान संगतों को संबोधित करते हुए अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि सिख इतिहास में शहीदों का स्थान सर्वोपरि है। गुरु साहिबान के बताए मार्ग पर चलते हुए कौम के शूरवीरों ने धर्म और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं।

इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने भाई जसवंत सिंह खालड़ा (Jaswant Singh Khalra Shaheedi Diwas) के ऐतिहासिक संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब में लावारिस बताकर जलाए गए हजारों निर्दोषों के सच को दुनिया के सामने लाने के लिए अपनी शहादत दी। धामी ने घोषणा की कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशानुसार हरिके पत्तन में भाई खालड़ा की याद में एक भव्य स्मारक स्थापित किया जाएगा।

बेअदबी के आरोपी की पहचान और विदेशों में सिखों की सुरक्षा पर चिंता

हाल ही में परिसर के भीतर गुटका साहिब के पावन अंगों के साथ हुई बेअदबी की घटना पर बोलते हुए एडवोकेट धामी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे संवेदनशील मामलों को केवल आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का हवाला देकर ठंडे बस्ते में नहीं डाला जा सकता, इसकी तह तक जाना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका और कनाडा में सिखों और सिख स्वरूप पर हो रहे नस्लीय हमलों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि सिखी सर्वबत के भले (पूरी मानवता के कल्याण) का संदेश देती है और नफरत व भेदभाव के खिलाफ गुरु साहिब का मार्ग ही अंतिम सत्य है।

Punjab Lottery Scam : Charanjit Singh Channi ने पंजाब लॉटरी विभाग में बड़े घोटाले के आरोप लगाए

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।