Breaking News
Haryana Weather: हरियाणा में करवट ले रहा मौसम, सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास, 24 अक्टूबर से इन जिलों में बरसेंगे बादलपंजाब में मौसम बदलेगा, 24 अक्टूबर से बारिश की संभावना; सुबह-रात बढ़ने लगी ठंडHaryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतHaryana Weather: हरियाणा में करवट ले रहा मौसम, सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास, 24 अक्टूबर से इन जिलों में बरसेंगे बादलपंजाब में मौसम बदलेगा, 24 अक्टूबर से बारिश की संभावना; सुबह-रात बढ़ने लगी ठंडHaryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मत

Punjab Lottery Scam : Charanjit Singh Channi ने पंजाब लॉटरी विभाग में बड़े घोटाले के आरोप लगाए

Punjab Lottery Scam : Charanjit Singh Channi ने पंजाब लॉटरी विभाग में बड़े घोटाले के आरोप लगाए

Charanjit Singh Channi ने पंजाब लॉटरी विभाग में बड़े घोटाले के आरोप लगाए

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Punjab Lottery Scam | Charanjit Singh Channi | पंजाब के लॉटरी विभाग में बड़े पैमाने पर धांधली और सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये की चपत लगाने का मामला सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नियंत्रण वाले इस विभाग पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार के शासनकाल में लॉटरी व्यवस्था में भारी फर्जीवाड़ा और अनियमतिताएं बरती जा रही हैं, जिससे राज्य का राजस्व अर्श से फर्श पर आ गिरा है।

राजस्व में भारी गिरावट और ठेकेदारों की साठगांठ

चन्नी के अनुसार, पिछली सरकारों के समय राज्य को लॉटरी कारोबार से हर साल 200 करोड़ रुपये से अधिक की आय होती थी, जो अब घटकर महज 45 करोड़ रुपये रह गई है। उन्होंने दावा किया कि पहले राज्य सरकार खुद लॉटरी का संचालन करती थी, लेकिन पिछले साढ़े चार सालों से एक ही डिफॉल्टर बाहरी ठेकेदार को कंपनियां बदल-बदल कर टेंडर सौंपे जा रहे हैं। 80 करोड़ रुपये से शुरू हुआ टेंडर घटाकर 60 करोड़ किया गया और अब तीसरी कागजी कंपनी का सहारा लेकर पूरा सिंडिकेट चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

टैक्स चोरी और गरीब विक्रेताओं के शोषण का दावा

घोटाले की कार्यप्रणाली उजागर करते हुए चन्नी ने कहा कि स्थानीय एजेंटों पर पंजाब के बजाय सिक्किम और नागालैंड की लॉटरियां बेचने का अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है। ‘बंडलिंग सिस्टम’ के जरिए 1,400 रुपये के बंडल पर एक ही नंबर छापकर और कम टैक्स दिखाकर भारी फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।

इसके साथ ही, घर-घर जाकर लॉटरी बेचने वाले गरीब विक्रेताओं का कमीशन 20 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी कर दिया गया है। राज्य के राजस्व को लग रही इस भारी चपत और सिंडिकेट के गठजोड़ का पर्दाफाश करने के लिए पूर्व सीएम ने मामले की सीबीआई (CBI) से निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।

Rakesh Tikait Mohali Farmers Protest : मोहाली किसान मोर्चे में राकेश टिकैत की एंट्री से बढ़ी हलचल

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।