Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Jhajjar News: बहादुरगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, युवकों को अर्धनग्न कर पीटने और आगजनी करने वाले 4 बदमाशों का निकाला पैदल जुलूस

AAmandeep Singh
Jhajjar News: बहादुरगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, युवकों को अर्धनग्न कर पीटने और आगजनी करने वाले 4 बदमाशों का निकाला पैदल जुलूस

.बहादुरगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, युवकों को अर्धनग्न कर पीटने और आगजनी करने वाले 4 बदमाशों का निकाला पैदल जुलूस

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Jhajjar News: बहादुरगढ़ शहर को अपने उत्पात से दहलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने उनके ही गढ़ में सबक सिखाया है। दो दिन पहले युवकों का अपहरण कर उनके साथ बर्बरता करने और शहर में आगजनी का नंगा नाच नाचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शहर थाना से लेकर मुख्य बाजार तक उनका पैदल जुलूस निकाला।

हाथों में हथकड़ियां और चेहरे पर खौफ लिए जब ये आरोपी पुलिस कस्टडी में शहर के व्यस्त रास्तों से गुजरे, तो कानून का इकबाल देखकर आम जनता ने राहत की सांस ली। पुलिस का साफ संदेश है कि बहादुरगढ़ की शांति भंग करने की इजाजत किसी भी सूरत में नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था बर्बरता का वीडियो, खौल उठा था शहर का खून

गौरतलब है कि करीब दो दिन पहले 10 से अधिक बदमाशों ने शहर में सरेआम गुंडागर्दी की थी। आरोपियों ने दो स्थानीय युवकों को अगवा कर लिया और फिर सुनसान जगह ले जाकर उनके कपड़े उतारकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं, दरिंदों ने पीड़ित के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए पूरी वारदात का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो इंटरनेट पर सामने आते ही पूरे शहर में भारी जनाक्रोश फैल गया और पुलिस प्रशासन पर तुरंत सख्त कार्रवाई का दबाव बन गया।

घर के दरवाजे पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर लगाई आग, बाल-बाल बचा परिवार

बदमाशों की यह हैवानियत केवल मार-पीट तक सीमित नहीं रही। इसी घटनाक्रम के दौरान उपद्रवियों ने मेन बाजार स्थित एक रिहायशी मकान को निशाना बनाया। एक अन्य वायरल वीडियो में आरोपी मकान के बाहर गाली-गलौज करते और धमकी देते दिखे। इसके तुरंत बाद आरोपियों ने दरवाजे के नीचे ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आग की भयंकर लपटों की चपेट में आने से घर के अंदर मौजूद व्यक्ति के पैर झुलस गए। गनीमत रही कि आसपास के लोगों और परिजनों ने समय रहते मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

डीसीपी मयंक मिश्रा की चेतावनी: ‘बख्शे नहीं जाएंगे बाकी आरोपी’

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है, जबकि वारदात में शामिल अन्य भगोड़े बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कि बहादुरगढ़ में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। जांच अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह वारदात किसी पुरानी निजी रंजिश का नतीजा लग रही है, हालांकि पूरी सच्चाई आरोपियों की अंतिम रिमांड और पूछताछ के बाद ही साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें– Sonipat News: ACB की रेड की भनक लगते ही एसआई ने छत से लगाई छलांग, दोनों पैर टूटे

विज्ञापन

झज्जर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।