Breaking News
Narnaul: महेंद्रगढ़ जिला में एसआईआर का काम पारदर्शी ढंग से जारी, सभी नोटिस पहुंचे, 99 प्रतिशत से ज्यादा की सुनवाई पूरीBhiwani Board News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड में बड़ा घोटाला, प्रमोशन के नाम पर 12 कर्मचारियों से 24 हजार वसूलने की चैट वायरलYamunanagar news: यमुनानगर नाले में मिले शव की हुई पहचान, सोशल मीडिया की खबर देखकर मॉर्च्युरी पहुंची बहन, रो-रोकर बुरा हालMahendragarh News: हकेवि में IEEE दिवस 2026 के अवसर पर ’सतत विकास के लिए इंजीनियरिंग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजनNarnaul: समाधान शिविर में उपायुक्त ने दिए हर शिकायत पर एक्शन टेकन रिपोर्ट के निर्देश, मुख्यमंत्री कार्यालय करता है सीधी निगरानीNarnaul: महेंद्रगढ़ जिला में एसआईआर का काम पारदर्शी ढंग से जारी, सभी नोटिस पहुंचे, 99 प्रतिशत से ज्यादा की सुनवाई पूरीBhiwani Board News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड में बड़ा घोटाला, प्रमोशन के नाम पर 12 कर्मचारियों से 24 हजार वसूलने की चैट वायरलYamunanagar news: यमुनानगर नाले में मिले शव की हुई पहचान, सोशल मीडिया की खबर देखकर मॉर्च्युरी पहुंची बहन, रो-रोकर बुरा हालMahendragarh News: हकेवि में IEEE दिवस 2026 के अवसर पर ’सतत विकास के लिए इंजीनियरिंग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजनNarnaul: समाधान शिविर में उपायुक्त ने दिए हर शिकायत पर एक्शन टेकन रिपोर्ट के निर्देश, मुख्यमंत्री कार्यालय करता है सीधी निगरानी

Jhajjar News: झज्जर में ड्रेन-8 के पास भीषण हादसा, काली स्कॉर्पियो ने बाइक को दो बार कुचला, पति की मौत

AAmandeep Singh
शेयर करें
Jhajjar News: झज्जर में ड्रेन-8 के पास भीषण हादसा, काली स्कॉर्पियो ने बाइक को दो बार कुचला, पति की मौत

झज्जर में ड्रेन-8 के पास भीषण हादसा, काली स्कॉर्पियो ने बाइक को दो बार कुचला, पति की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Jhajjar News: झज्जर जिले में बाबरा और सुलौधा गांव के बीच ड्रेन नंबर-8 के पास एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खेत से पशुचारा लेकर अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे एक दंपती को काली रंग की अज्ञात स्कॉर्पियो गाड़ी ने कुचल दिया। इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे 53 वर्षीय विजय निवासी सुलौधा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी उनकी पत्नी नीतू गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद आरोपी स्कॉर्पियो चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल नीतू को परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

एक नहीं, दो बार टक्कर मारने का आरोप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अस्पताल में उपचाराधीन घायल पत्नी नीतू और परिजनों ने पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नीतू का आरोप है कि काले रंग की स्कॉर्पियो में करीब आधा दर्जन युवक सवार थे। स्कॉर्पियो चालक ने उनकी बाइक को सामान्य रूप से टक्कर नहीं मारी, बल्कि एक बार टक्कर लगने के बाद दोबारा गाड़ी चढ़ाकर बाइक को बुरी तरह रौंद दिया।

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण विजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों का साफ कहना है कि यह कोई मामूली सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि रंजिश के तहत रची गई हत्या की साजिश हो सकती है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गाड़ी की तलाश तेज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

हालांकि पुलिस शुरुआती जांच में इसे सड़क हादसा मानकर चल रही थी, लेकिन परिजनों और घायल महिला के बयानों के आधार पर अब साजिश और रंजिश के कोण से भी जांच की जा रही है।

“मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्रेन नंबर-8 और आसपास के गांवों के रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्ध काली स्कॉर्पियो के नंबर और चालक का सुराग लगाने के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही गाड़ी को ट्रेस कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।”
— जांच अधिकारी, झज्जर पुलिस

यह भी पढ़ें– Narnaul News: नारनौल बाबा रामेश्वरदास मंदिर से प्राचीन आदमकद प्रतिमा गायब, श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर बंद किए गेट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

झज्जर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।