Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Jhajjar News: झज्जर में शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों का आरोप- दहेज के लिए मार डाला

Jhajjar News: झज्जर में शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों का आरोप- दहेज के लिए मार डाला

झज्जर में शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Jhajjar News: सोनीपत के नीरपुर बांगर गांव की रहने वाली प्रबीना की शादी इसी साल फरवरी में झज्जर के दुबलधन माजरा निवासी अनीश से हुई थी, जो रोहतक पीजीआई में कार्यरत है। प्रबीना के चाचा सुरेश के मुताबिक, परिवार ने अपनी हैसियत के हिसाब से शादी में पूरा दान-दहेज दिया था। लेकिन शादी के कुछ ही हफ्तों बाद ससुराल वालों का रुख बदल गया और वे छोटी-छोटी चीजों के लिए प्रबीना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

फोन छीना, घर वालों से बात करने पर भी लगाई पाबंदी

विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग कभी 15 हजार रुपये नकदी, तो कभी एयर कंडीशनर (एसी) और वॉशिंग मशीन की मांग करते थे। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने प्रबीना का मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिया, ताकि वह अपने मायके में किसी को अपनी आपबीती न बता सके। मांग पूरी न होने पर शनिवार रात अचानक प्रबीना की मौत की खबर मायके पहुंची, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

हत्या को आत्महत्या का रूप देने की साजिश, पुलिस में शिकायत

मायके पक्ष का साफ तौर पर आरोप है कि प्रबीना ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को फंदे पर लटकाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर झज्जर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में खंभे से टकराकर बनी आग का गोला कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

झज्जर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।