Breaking News
Yamunanagar News: यमुनानगर में महिला सम्मान के मुद्दे पर गरमाई सियासत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर फूंका पुतलाबिहार नाव हादसा: चिराग पासवान ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांगJind Crime: जींद में सरकारी नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी, रोहतक पुलिस के सिपाही रिंकू पर दर्ज हुई FIRKaithal travel agent fraud: सोशल मीडिया पर मिला ट्रैवल एजेंट, युवक को ऑस्ट्रेलिया का नकली वीजा देकर हड़पे 15 लाखPunjab Police Action: पंजाब में VVIP सुरक्षा में तैनात सिपाही ही निकला ड्रग स्मगलर, BSF ने 15 किलो हेरोइन के साथ पकड़ाYamunanagar News: यमुनानगर में महिला सम्मान के मुद्दे पर गरमाई सियासत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर फूंका पुतलाबिहार नाव हादसा: चिराग पासवान ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांगJind Crime: जींद में सरकारी नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी, रोहतक पुलिस के सिपाही रिंकू पर दर्ज हुई FIRKaithal travel agent fraud: सोशल मीडिया पर मिला ट्रैवल एजेंट, युवक को ऑस्ट्रेलिया का नकली वीजा देकर हड़पे 15 लाखPunjab Police Action: पंजाब में VVIP सुरक्षा में तैनात सिपाही ही निकला ड्रग स्मगलर, BSF ने 15 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा

Yamunanagar News: यमुनानगर में खंभे से टकराकर बनी आग का गोला कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Yamunanagar News: यमुनानगर में खंभे से टकराकर बनी आग का गोला कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

यमुनानगर में खंभे से टकराकर बनी आग का गोला कार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar News: यमुनानगर शहर में देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे चालक अजय अपनी सफेद रंग की होंडा अमेज कार से घर लौट रहा था। वह गाड़ी में अकेला सवार था। जैसे ही वह डीएवी गर्ल्स कॉलेज के मुख्य मार्ग के पास पहुंचा, उसे अचानक सिर में तेज चक्कर आ गया। इसके चलते गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे लगे सीमेंट के भारी बिजली के खंभे से जा टकराई।

खंभा गिरते ही धू-धूकर जल उठी कार

विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा टूटकर सीधे कार के हुड और छत पर गिर गया। खंभा गिरते ही कार के इंजन से तेज धुआं निकलने लगा और कुछ ही सेकंड में पूरी गाड़ी में आग भड़क गई। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के बाद कार का सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम लॉक नहीं हुआ। चालक अजय ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार का दरवाजा खोला और बाहर कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई।

दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासियों ने अपने स्तर पर पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर कंकाल बन चुकी थी।

इस हादसे में बिजली और इंटरनेट की तारें जलने से इलाके की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। मामले पर बात करते हुए सिटी थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी, फिलहाल किसी पक्ष से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है

यह भी पढ़ें–  रेवाड़ी में कलयुगी मां की घिनौनी करतूत, नाबालिग बेटे को नशीली गोली देकर करती थी यौन शोषण, केस दर्ज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।