Breaking News
चुनाव आयोग विवाद पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज, राहुल-प्रियंका जंतर-मंतर के लिए निकलेSirsa DAP Crisis: सिरसा में डीएपी खाद के लिए हाहाकार, मंडी में सुबह से लंबी कतारें, टोकन को तरसे किसानRewari News: रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड पर चोरों का आतंक, टाइल्स शोरूम से 2.23 लाख रुपए उड़ाएचंडीगढ़-मोहाली के स्कूलों में बम धमकी के बाद अलर्ट, ईमेल की जांच में जुटी पुलिस और साइबर टीमSewa Jyoti Yatra Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में बोले मंत्री कृष्ण लाल पंवार, 2014 में 11वें स्थान पर थी अर्थव्यवस्था, आज चौथे नंबर पर पहुंचा भारतचुनाव आयोग विवाद पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज, राहुल-प्रियंका जंतर-मंतर के लिए निकलेSirsa DAP Crisis: सिरसा में डीएपी खाद के लिए हाहाकार, मंडी में सुबह से लंबी कतारें, टोकन को तरसे किसानRewari News: रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड पर चोरों का आतंक, टाइल्स शोरूम से 2.23 लाख रुपए उड़ाएचंडीगढ़-मोहाली के स्कूलों में बम धमकी के बाद अलर्ट, ईमेल की जांच में जुटी पुलिस और साइबर टीमSewa Jyoti Yatra Kurukshetra: कुरुक्षेत्र में बोले मंत्री कृष्ण लाल पंवार, 2014 में 11वें स्थान पर थी अर्थव्यवस्था, आज चौथे नंबर पर पहुंचा भारत

Jind Farmers Protest: जींद में धान खरीद पर बवाल, अलेवा में किसानों ने जींद-असंध रोड पर जेसीबी खड़ी कर लगाया जाम

AAmandeep Singh
Jind Farmers Protest: जींद में धान खरीद पर बवाल, अलेवा में किसानों ने जींद-असंध रोड पर जेसीबी खड़ी कर लगाया जाम

जींद में धान खरीद पर बवाल, अलेवा में किसानों ने जींद-असंध रोड पर जेसीबी खड़ी कर लगाया जाम

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Jind Farmers Protest: हरियाणा की मंडियों में धान खरीद की सुस्त चाल अब किसानों के सिर चढ़कर बोलने लगी है। जींद जिले के अलेवा कस्बे में बुधवार को किसानों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। (Alewa Anaj Mandi Jind) अलेवा मंडी में कई दिनों से धान की खरीद न होने से खफा किसानों ने जींद-असंध मुख्य मार्ग के चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी खड़ी कर पूरी तरह चक्का जाम कर दिया। (Haryana Farmers Jam Road)  अचानक लगे इस जाम से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों का लंबा रेला लग गया, जिससे आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अल्टीमेटम की मियाद खत्म होते ही सड़क पर उतरे किसान, पुलिस से बातचीत से किया इंकार

विज्ञापन

दरअसल, किसानों ने मंगलवार को ही अलेवा अनाज मंडी में धरना देकर प्रशासनिक अधिकारियों को अल्टीमेटम थमाया था। किसानों का साफ कहना था कि यदि बुधवार सुबह 11 बजे तक पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई, तो वे कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।

निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी जब मंडी में कोई खरीदार नहीं पहुंचा, तो किसान नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतर आए। मौके पर पहुंची अलेवा पुलिस ने जब किसानों को समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने दोटूक कह दिया कि वे पुलिस से नहीं, बल्कि जिम्मेदार प्रशासनिक अफसरों से ही बात करेंगे।

नायब तहसीलदार पहुंचे मौके पर, वार्ता के जरिए बीच का रास्ता निकालने की कोशिश

सड़क पर बढ़ते तनाव और जींद-असंध मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप होने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। किसानों की शर्त के मुताबिक अलेवा के नायब तहसीलदार औंकार दत्त शर्मा तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। (ind Assandh Road Block)  उन्होंने किसान प्रतिनिधियों को समझाकर रास्ता खुलवाने की अपील की, लेकिन किसान तुरंत प्रभाव से मंडी में खरीद प्रक्रिया और उठान शुरू कराने की मांग पर अड़े रहे। फिलहाल नायब तहसीलदार और किसानों के बीच बातचीत का दौर जारी है, वहीं किसान मांग पूरी न होने तक हटने को तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें–Gurugram Amit Shah: गुरुग्राम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आगाज, अमित शाह पहुंचे लेजर वैली ग्राउंड, सीएम नायब सैनी ने किया स्वागत

विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।