Breaking News
Ambala Airport Flight News: अब दूर नहीं दिल्ली और श्रीनगर का सफर, अंबाला में अंतिम दौर में एयरपोर्ट का कामचंडीगढ़ में झुग्गियों पर डिमोलिशन ड्राइव, विरोध के बीच प्रशासन ने हटाए 50 अवैध निर्माणLudhiana Hotel DMC Guard Suicide : DMC अस्पताल के गार्ड का फंदे से लटका मिला शव, पड़ोसी महिला व जेठ पर FIRHaryana Chirayu Scheme: हरियाणा में चिरायु योजना का विस्तार, अब 1.80 लाख से अधिक आय वाले परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाजLudhiana School Bus Accident : लुधियाना के थरीके में बस ने छठी कक्षा की छात्रा को रौंदा, हालत गंभीरAmbala Airport Flight News: अब दूर नहीं दिल्ली और श्रीनगर का सफर, अंबाला में अंतिम दौर में एयरपोर्ट का कामचंडीगढ़ में झुग्गियों पर डिमोलिशन ड्राइव, विरोध के बीच प्रशासन ने हटाए 50 अवैध निर्माणLudhiana Hotel DMC Guard Suicide : DMC अस्पताल के गार्ड का फंदे से लटका मिला शव, पड़ोसी महिला व जेठ पर FIRHaryana Chirayu Scheme: हरियाणा में चिरायु योजना का विस्तार, अब 1.80 लाख से अधिक आय वाले परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाजLudhiana School Bus Accident : लुधियाना के थरीके में बस ने छठी कक्षा की छात्रा को रौंदा, हालत गंभीर

Gurugram Amit Shah: गुरुग्राम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आगाज, अमित शाह पहुंचे लेजर वैली ग्राउंड, सीएम नायब सैनी ने किया स्वागत

AAmandeep Singh
Gurugram Amit Shah: गुरुग्राम में 'सेवा ज्योति यात्रा' का आगाज: अमित शाह पहुंचे लेजर वैली ग्राउंड, सीएम नायब सैनी ने किया स्वागतGurugram Amit Shah: गुरुग्राम में 'सेवा ज्योति यात्रा' का आगाज: अमित शाह पहुंचे लेजर वैली ग्राउंड, सीएम नायब सैनी ने किया स्वागत

गुरुग्राम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आगाज: अमित शाह पहुंचे लेजर वैली ग्राउंड, सीएम नायब सैनी ने किया स्वागतGurugram Amit Shah: गुरुग्राम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आगाज: अमित शाह पहुंचे लेजर वैली ग्राउंड, सीएम नायब सैनी ने किया स्वागत

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Gurugram Amit Shah: साइबर सिटी गुरुग्राम के लेजर वैली ग्राउंड में आज हलचल और उत्साह चरम पर है। सेवा संकल्प अभियान के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा – सेवा ज्योति यात्रा’ का रंगारंग व भव्य शुभारंभ हो चुका है। (Viksit Bharat Sankalp Sabha Gurugram)  समारोह में देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे, जिनका प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित भाजपा के तमाम दिग्गज नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद हैं। दिल्ली-एनसीआर से सटे गुरुग्राम में आयोजित इस समागम में पड़ोसी जिलों फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर से भी भारी तादाद में लोग पहुंचे हैं, जिससे पूरे इलाके में जबरदस्त सियासी और सामाजिक माहौल बन गया है।

विज्ञापन

पीएम मोदी देंगे संदेश, चारों विधानसभाओं में निकलेगी ‘मशाल यात्रा’

मंच से मिली जानकारी के मुताबिक, थोड़ी ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर देश और हरियाणा की जनता को संबोधित करेंगे। (Nayab Saini Chief Minister) शीर्ष नेतृत्व के संबोधन के ठीक बाद गुरुग्राम जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक विशेष ‘मशाल यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

यह ‘मशाल यात्रा’ जिले के कोने-कोने में जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास के संकल्प का संदेश फैलाएगी। आयोजन को लेकर आम जनता में काफी उत्साह देखा जा रहा है और कार्यक्रम स्थल खचाखच भरा हुआ है।

प्रशासन ने कसी कमर, लेजर वैली ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

समारोह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने पहले ही मोर्चा संभाल लिया था। (Laser Valley Ground Gurugram) डीसी उत्तम सिंह ने आला अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर स्टेज मैनेजमेंट, पार्किंग व्यवस्था, पब्लिक मूवमेंट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का बारीकी से जायजा लिया।

प्रशासन का पूरा जोर इस बात पर रहा कि फरीदाबाद, नूंह और रेवाड़ी जैसे पड़ोसी जिलों से आने वाले प्रतिभागियों और आम नागरिकों को एंट्री व एग्जिट के दौरान किसी भी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े। ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष वालंटियर्स और पुलिस बल तैनात किया गया है।

धारा 163 लागू, पूरे जिले में ड्रोन और हवाई उड़ानों पर पूर्ण प्रतिबंध

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए गुरुग्राम में सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं। (Seva Sankalp Abhiyan Haryana) जिलाधीश उत्तम सिंह ने धारा 163 के तहत सख्त आदेश जारी करते हुए आज पूरे जिले में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून और किसी भी तरह के अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) उड़ाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह बैन केवल सरकारी व आधिकारिक इस्तेमाल वाले उपकरणों पर लागू नहीं होगा। आदेशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी शख्स या एजेंसी के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं के तहत सीधी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें–Jhajjar News: झज्जर में भीमेश्वरी मंदिर के पास गंदगी पर भड़के लोग, पालिका गेट पर पलटी कचरे से भरी ट्रॉली

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।