Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Jind News: जींद में बिजली दफ्तर के फेर में फंसे 6 गांव, भाकियू की बैठक में गूंजा मुद्दा

Jind News: जींद में बिजली दफ्तर के फेर में फंसे 6 गांव: भाकियू की बैठक में गूंजा मुद्दा

Jind News: जींद में बिजली दफ्तर के फेर में फंसे 6 गांव: भाकियू की बैठक…

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Jind News: भारतीय किसान यूनियन (रजि. नंबर 4981) की जींद जिला इकाई की मासिक बैठक जिला प्रधान बिन्द्र नम्बरदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले भर से जुटे किसान नेताओं ने अन्नदाता से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर मंथन किया। इस दौरान बिजली निगम की प्रशासनिक व्यवस्था से परेशान किसानों का मुद्दा छाया रहा, जिसके समाधान के लिए भाकियू ने आर-पार की लड़ाई लड़ने के संकेत दिए हैं।

संगठन को जमीनी स्तर पर धार देने के लिए जिला कार्यकारिणी के विस्तार का फैसला लेते हुए जयपाल सफीदों को जिला उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

6 गांवों के किसानों के लिए सिरदर्द बना किनाना सब-डिवीजन

बैठक में बिजली व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए किसान नेताओं ने निगम प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया। भाकियू ने मांग रखी कि बीबीपुर, इगराह, घिमाना, बहबलपुर, रामगढ़ और शादीपुर गांवों को जबरन किनाना सब-डिवीजन से जोड़ दिया गया है, जिससे किसानों को छोटे-छोटे कामों के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ रही है।

किसान प्रतिनिधियों का कहना है कि इन सभी गांवों को तुरंत प्रभाव से किनाना से हटाकर पुनः जींद सब-डिवीजन नंबर-2 के अधीन किया जाए, ताकि किसानों को दफ्तरी चक्करों से राहत मिल सके।

राजस्व विभाग के लचर ढर्रे और फसल खरीद पर घेरा

बिजली के अलावा बैठक में राजस्व विभाग (पटवार व तहसील) में किसानों के अटके पड़े सरकारी कागजी कामों पर भी चिंता जताई गई। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि तहसील कार्यालयों में किसानों को अपने जायज कामों के लिए चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। मांग की गई कि लंबित सभी म्यूटेशन और राजस्व मामलों का समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जाए।

इसके साथ ही आगामी सीजन में गेहूं, कपास और बाजरा सहित अन्य फसलों की खरीद व्यवस्था पर चर्चा करते हुए सरकार से समय पर मंडियों में पुख्ता इंतजाम करने की मांग की गई। भाकियू ने स्पष्ट किया कि किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) हर हाल में मिलना चाहिए और खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जयपाल सफीदों बने उपप्रधान, गांव-गांव मजबूत होगा संगठन

किसानों की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से संगठन का गांव स्तर तक विस्तार करने की रणनीति बनाई गई। इसी कड़ी में जयपाल सफीदों को भाकियू का जिला कार्यकारी उपप्रधान मनोनीत किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से भाकियू के जिला महासचिव राजेंद्र पहलवान, सुभाष घिमाना, उपप्रधान गुरुदेव उझाना, विजय गुलकनी, भगतु, रणधीर, दलबीर सिंह, प्रकाश लोहान, जयबीर और राजेश सहित कई प्रमुख किसान व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें–Faridabad News: फरीदाबाद में हनीट्रैप का भंडाफोड़, अश्लील वीडियो के नाम पर 1 लाख वसूलती महिला गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।