Breaking News
लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जलाPanipat News: पानीपत में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से BJP नेता फहीमुद्दीन सैफी की मौतदिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से की अपील, दिवाली के बाद हो INDIA ब्लॉक की रैलीHealthy burger for kids: बच्चों की सेहत के लिए बेस्ट है ‘मोरिंगा बर्गर’, जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपीलुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जलाPanipat News: पानीपत में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से BJP नेता फहीमुद्दीन सैफी की मौतदिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से की अपील, दिवाली के बाद हो INDIA ब्लॉक की रैलीHealthy burger for kids: बच्चों की सेहत के लिए बेस्ट है ‘मोरिंगा बर्गर’, जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Jind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचे

Jind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचे

जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Jind News: जींद जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में डिटेक्टिव स्टाफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भिवानी रोड पर बीबीपुर गांव के पास फल परिवहन की आड़ में की जा रही डोडा पोस्त (चूरा पोस्त) की तस्करी का पर्दाफाश किया है।

केले से लदे एक ट्रक से पुलिस ने 23 किलो 408 ग्राम चूरा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान जींद की आश्रम बस्ती निवासी प्रगट सिंह उर्फ गौरव और हनुमान नगर निवासी नरविंद्र के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर बीबीपुर गांव के पास बिछाया जाल

डिटेक्टिव स्टाफ में तैनात एएसआई रामबीर सिंह ने बताया कि उन्हें भिवानी मार्ग के जरिए ट्रक में मादक पदार्थों की बड़ी खेप ले जाने की सटीक सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भिवानी रोड पर स्थित बीबीपुर गांव के पास नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान भिवानी की ओर से एक तेज रफ्तार संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने इशारा करके ट्रक को रोका, जिसमें प्रगट सिंह ड्राइविंग सीट पर था और नरविंद्र उसके साथ वाली सीट पर बैठा हुआ था।

ट्रक के केबिन से बरामद हुए नीले रंग के पैकेट

शुरुआती पूछताछ के बाद जब पुलिस ने दोनों संदिग्धों की तलाशी ली, तो उनके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ। हालांकि, जब ट्रक के केबिन की गहनता से तलाशी ली गई तो पुलिसकर्मियों को दो कट्टे रखे मिले।

कट्टों को खोलने पर उनके भीतर नीले रंग के कई पैकेट भरे हुए दिखाई दिए। पैकेटों की जांच करने पर उनमें चूरा पोस्त पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन कराने पर एक कट्टे से 11 किलो 706 ग्राम और दूसरे कट्टे से 11 किलो 702 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद जब पूरे ट्रक की जांच की गई तो उसमें ऊपर तक केले की पेटियां भरी हुई पाई गईं।

मध्य प्रदेश से अंबाला भेजी जा रही थी नशीली खेप

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मध्य प्रदेश से ट्रक में केला लोड करके अंबाला के लिए निकले थे। रास्ते में भारी मुनाफा कमाने के चक्कर में उन्होंने केलों की आड़ में चूरा पोस्त के कट्टे छुपा लिए थे ताकि रास्ते में किसी को उन पर शक न हो।

पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। जींद सदर थाना पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मध्य प्रदेश में यह नशा किस तस्कर से खरीदा गया था और अंबाला में इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

यह भी पढ़ें–Haryana breed bull Gaurav: झज्जर का नंदी गौरव, 1 करोड़ की बोली ठुकराकर किसान ने क्यों कहा- नहीं बेचूंगा?

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।