Breaking News
India vs West Indies T20: गावस्कर ने महत्वपूर्ण मौके पर मयंक को गेंद नहीं सौंपने के फैसले पर सवाल उठाएDeepak Babariya Death: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया नहीं रहे, सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा ने जताया गहरा शोकKaithal News: विधायक सतपाल जांबा के तीखे तेवर, बिजली निगम के जेई और ठेकेदारों पर लगाए पैसे मांगने के आरोपGurdaspur Dinanagar Road Accident : दीनानगर के पास पेड़ से टकराई कार में लगी आग, चालक की मौतBhiwani Ramlila 2026: भिवानी में 11 अक्टूबर से सजेगा रामलीला का मंचन, अनोखे किरदारों और रिश्तों की चर्चाIndia vs West Indies T20: गावस्कर ने महत्वपूर्ण मौके पर मयंक को गेंद नहीं सौंपने के फैसले पर सवाल उठाएDeepak Babariya Death: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया नहीं रहे, सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा ने जताया गहरा शोकKaithal News: विधायक सतपाल जांबा के तीखे तेवर, बिजली निगम के जेई और ठेकेदारों पर लगाए पैसे मांगने के आरोपGurdaspur Dinanagar Road Accident : दीनानगर के पास पेड़ से टकराई कार में लगी आग, चालक की मौतBhiwani Ramlila 2026: भिवानी में 11 अक्टूबर से सजेगा रामलीला का मंचन, अनोखे किरदारों और रिश्तों की चर्चा

Jind Pandu Pindara: जींद के पांडु पिंडारा तीर्थ पर उमड़ी भारी भीड़, सर्वपितृ अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

AAmandeep Singh
Jind Pandu Pindara: जींद के पांडु पिंडारा तीर्थ पर उमड़ी भारी भीड़, सर्वपितृ अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

जींद के पांडु पिंडारा तीर्थ पर उमड़ी भारी भीड़, सर्वपितृ अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Jind Pandu Pindara: जींद जिले के प्रसिद्ध पांडु पिंडारा तीर्थ पर शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर अपने पितरों की शांति के लिए अनुष्ठान किए। ( jind pandu pindara) सोमवती अमावस्या और श्राद्ध पक्ष की अमावस्या का एक ही दिन योग बनने के कारण इस तीर्थ पर भारी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद पहले ही जताई जा रही थी। (sarvapitri amavasya snan) इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए थे, ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े।

चप्पे-चप्पे पर पहरा, सादी वर्दी में तैनात रहे जवान

विज्ञापन

मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी थी। डीएसपी ऋषभ सोढ़ी को इस पूरे आयोजन का नोडल अधिकारी बनाया गया था। तीर्थ परिसर और आसपास के इलाकों में कुल 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

एसपी कुलदीप सिंह के विशेष निर्देशों के तहत सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे जवान न केवल वर्दी में बल्कि सादी पोशाक में भी तैनात रहे, ताकि मेलार्थियों के बीच घूम रहे संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा सके। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पानी के नजदीक नावों के साथ गोताखोरों की टीमें भी मुस्तैद थीं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने परखी थी तैयारियां

भीड़भाड़ और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने एक दिन पहले ही पांडु पिंडारा तीर्थ का दौरा किया था। उन्होंने पेयजल आपूर्ति, बिजली की सुचारू व्यवस्था, अस्थायी शौचालयों और साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया था। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो और उन्हें एक सुरक्षित धार्मिक माहौल मिल सके।

ट्रैफिक नियंत्रण और पार्किंग के खास इंतजाम

भीड़ के चलते जाम की स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। सुरक्षा के लिहाज से 9 स्पेशल नाके लगाए गए थे, जबकि गाड़ियों की पार्किंग के लिए चार अलग-अलग जगह तय की गई थीं।

इनमें बस स्टैंड के सामने खाली जमीन, गांव पिंडारा में पावर हाउस के पास, सरोवर के सामने छोटे वाहनों के लिए और रोहतक रोड पुल के नीचे सर्विस लेन के दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। (pandu pindara mela) प्रशासन ने श्रद्धालुओं से लगातार अपील की थी कि वे गहरे पानी में जाने से बचें, तय स्थानों पर ही स्नान करें और अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें।

यह भी पढ़ें– CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में, हरियाणा में नेताओं पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।