Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Jind Road Accident: जींद में दर्दनाक सड़क हादसा, कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट जूडो खिलाड़ी नरेश की मौके पर मौत

AAmandeep Singh
जींद में दर्दनाक सड़क हादसा, कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट जूडो खिलाड़ी नरेश की मौके पर मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा के जींद में शनिवार की सुबह एक ऐसा सड़क हादसा हुआ जिसने खेल जगत के एक उभरते सितारे को हमेशा के लिए बुझा दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-352 पर भिड़ताना टोल प्लाजा के पास एक लाल रंग की स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और स्टेयरिंग सीधे चालक के सीने में जा धंसा। राहगीरों ने भारी मशक्कत के बाद खून से लथपथ चालक को गाड़ी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

जूडो के इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट थे नरेश

विज्ञापन

हादसे का शिकार हुए युवक की पहचान पानीपत के समालखा स्थित जौरासी गांव के रहने वाले 23 वर्षीय नरेश उर्फ फौजी छिक्कारा के रूप में हुई है। नरेश कोई आम युवक नहीं, बल्कि देश के गौरव थे। उन्होंने जूडो खेल में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान देश की झोली में गोल्ड मेडल डाला था। इसके अलावा वह चार बार नेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके थे। तीन भाइयों में से दो भाई खेल के मैदान में पसीना बहाते हैं, जबकि एक भाई घर पर खेती की जिम्मेदारी संभालता है। शनिवार को नरेश अपने एक करीबी दोस्त से मुलाकात करने के लिए जींद की तरफ आ रहे थे।

अचानक ब्रेक लगने से हुआ हादसा, चालक फरार

इलाका पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश और चश्मदीदों के बयानों से जो बात निकलकर सामने आई है, उसके मुताबिक स्विफ्ट कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक या तो ब्रेक लगा दिए या फिर गाड़ी को धीमा कर दिया। रफ्तार तेज होने के कारण नरेश कार पर नियंत्रण नहीं रख पाए और गाड़ी सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी।

पुलिस ने दर्ज किया केस, शव अस्पताल भेजा

जींद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और खिलाड़ी के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और जान लेने की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।