Breaking News
Numerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेजNumerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेज

Kaithal Dussehra: कैथल में इस बार 61 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, लाइटों वाली ड्रेस बनेगी खास आकर्षण

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Kaithal Dussehra: कैथल में इस बार 61 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, लाइटों वाली ड्रेस बनेगी खास आकर्षण

कैथल में इस बार 61 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, लाइटों वाली ड्रेस बनेगी खास आकर्षण

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kaithal Dussehra: कैथल शहर में अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक दशहरा उत्सव इस बार नए रंग और रूप में नजर आने वाला है। आगामी 20 अक्टूबर को चंदाना गेट स्थित प्रसिद्ध रामलीला मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के गगनचुंबी पुतलों का दहन किया जाएगा। इस बार आयोजकों ने पुतलों के कद के साथ-साथ उनकी सजावट में भी बड़ा बदलाव किया है, जिसे देखने के लिए न केवल शहर बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

61 फुट ऊंचा रावण और जगमगाती लाइटों वाली ड्रेस बनेगी आकर्षण

विज्ञापन

दशहरा उत्सव को लेकर श्रीराम दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने जिमखाना क्लब में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कर तैयारियों का पूरा खाका पेश किया। समिति के प्रधान संदीप सैनी, उपप्रधान रजत थरेजा, महासचिव शशि सैनी और सहसचिव अभिषेक गोयल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बार मैदान में 61 फुट ऊंचा रावण, 55 फुट का कुंभकरण और 50 फुट का मेघनाद खड़ा किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार पुतलों को साधारण वस्त्रों के बजाय विशेष रूप से तैयार की गई लाइटों वाली ड्रेसेज पहनाई जा रही हैं, जो अंधेरा होते ही पूरे मैदान को रोशनी से जगमगा देंगी।

सांसद नवीन जिंदल होंगे मुख्य अतिथि

इस भव्य समारोह में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पुतला दहन करेंगे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत और प्रमुख समाजसेवी दिनेश रहेजा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। समिति पदाधिकारियों ने शहर के तमाम नागरिकों से अपील की है कि वे इस सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन का गवाह बनने के लिए अपने परिवारों के साथ जरूर पहुंचे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी और बाउंसर

दशहरे के दिन मैदान में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस-प्रशासन के साथ बैठक कर सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। मैदान और आसपास के रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा, आयोजन को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति ने अपनी ओर से भी निजी बाउंसरों और वालंटियर्स की विशेष टीम तैनात करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें– कैथल में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत, पूर्व विधायक के परिवार में मातम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।