Breaking News
Haryana Paddy Procurement: हरियाणा में धान खरीद जोरों पर, MSP पर बिक रही फसल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला सबसे आगेBollywood News: रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश के लुक ने मचाया तहलकायस बैंक मामले में RBI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘मूक दर्शक बना रहा’, निवेशकों को राहतBathinda Goods Train Derail : बठिंडा के रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 3 डिब्बेMahendragarh News: सीगड़ा गांव में नए उप स्वास्थ्य केंद्र का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभHaryana Paddy Procurement: हरियाणा में धान खरीद जोरों पर, MSP पर बिक रही फसल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला सबसे आगेBollywood News: रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश के लुक ने मचाया तहलकायस बैंक मामले में RBI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘मूक दर्शक बना रहा’, निवेशकों को राहतBathinda Goods Train Derail : बठिंडा के रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 3 डिब्बेMahendragarh News: सीगड़ा गांव में नए उप स्वास्थ्य केंद्र का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ

Kaithal Road Accident: कैथल में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत, पूर्व विधायक के परिवार में मातम

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Kaithal Road Accident: कैथल में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत, पूर्व विधायक के परिवार में मातम

कैथल में दो सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत, पूर्व विधायक के परिवार में मातम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kaithal Road Accident: कैथल में करनाल रोड पर देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। गांव नरड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई और उनका एक पड़ोसी शामिल है। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही शहर के खुराना रोड इलाके में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

करनाल से लौटते वक्त नरड़ बस स्टॉप के पास हुआ हादसा

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, खुराना रोड निवासी 27 वर्षीय रक्षत, उनका बड़ा भाई 29 वर्षीय अभिषेक और पड़ोस में रहने वाले 38 वर्षीय कृष्ण किसी काम से अपनी कार में सवार होकर करनाल गए हुए थे। आधी रात के वक्त जब तीनों वापस कैथल लौट रहे थे, तो जैसे ही उनकी गाड़ी करनाल रोड पर स्थित गांव नरड़ के बस स्टॉप के पास पहुंची, अचानक हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों ने दम तोड़ दिया।

पूर्व विधायक के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों भाई रक्षत और अभिषेक कलायत के पूर्व विधायक भगत राम के परपोते थे। एक ही परिवार के दो चिरागों के यूं अचानक बुझ जाने से राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत गाड़ी की हालत देखकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और कैथल के नागरिक अस्पताल भिजवाया। फिलहाल हादसे के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है कि गाड़ी किसी अन्य वाहन से टकराई या अनियंत्रित होकर पलटी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में बिगड़ा मौसम, 10 जिलों में आज झमाझम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।