Breaking News
Kurukshetra KDB road accident: कुरुक्षेत्र में बेकाबू कैंटर जिम की पार्किंग में घुसा, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्तMoonrise Time Today: आज कपर्दिश चतुर्थी, जानिए चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन से जुड़े जरूरी नियमNarnaul News Update: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का अनाज मंडी दौरा, बाजरे की खरीद में धांधली का लगाया आरोप, राजीव गांधी प्रतिमा के अपमान पर भी जताया रोषYamunanagar News: यमुनानगर प्लाईवुड फैक्ट्री से घर लौट रहे पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, एक की मौतACR Promotion: ACR में ‘औसत’ रिपोर्ट के आधार पर नहीं रोक सकते प्रमोशन, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिए समीक्षा के आदेशKurukshetra KDB road accident: कुरुक्षेत्र में बेकाबू कैंटर जिम की पार्किंग में घुसा, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्तMoonrise Time Today: आज कपर्दिश चतुर्थी, जानिए चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन से जुड़े जरूरी नियमNarnaul News Update: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का अनाज मंडी दौरा, बाजरे की खरीद में धांधली का लगाया आरोप, राजीव गांधी प्रतिमा के अपमान पर भी जताया रोषYamunanagar News: यमुनानगर प्लाईवुड फैक्ट्री से घर लौट रहे पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, एक की मौतACR Promotion: ACR में ‘औसत’ रिपोर्ट के आधार पर नहीं रोक सकते प्रमोशन, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिए समीक्षा के आदेश

Kaithal JCB Road Accident: कैथल में मामा के घर से लौट रहे 20 वर्षीय युवक को जेसीबी ने रौंदा, मौके पर मौत, ड्राइवर फरार

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Kaithal JCB Road Accident: कैथल में मामा के घर से लौट रहे 20 वर्षीय युवक को जेसीबी ने रौंदा, मौके पर मौत, ड्राइवर फरार

कैथल में मामा के घर से लौट रहे 20 वर्षीय युवक को जेसीबी ने रौंदा, मौके पर मौत, ड्राइवर फरार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kaithal JCB Road Accident: हरियाणा के कैथल जिले में रफ्तार और लापरवाही का एक और खौफनाक मंजर देखने को मिला है। दयोहरा गांव के समीप रामा भट्ठे के पास एक बेकाबू जेसीबी मशीन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक अपने मामा के घर से वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी रास्ते में यह काल बनकर आई जेसीबी ने उसकी जिंदगी छीन ली। हादसे के बाद आरोपी जेसीबी चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

मामा के घर गया था सावन, लौटते वक्त हुआ हादसा

विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप देशवाल से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गांव बरोट निवासी सावन (20) पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है। सावन मंगलवार को अपने मामा के घर गांव मलिकपुर गया हुआ था और रात को वहीं रुक गया था। बुधवार को वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दयोहरा के रास्ते अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक रामा भट्ठे के पास पहुंची, तभी सड़क के किनारे से मिट्टी से भरे बकेट के साथ अचानक एक जेसीबी मशीन मुख्य मार्ग पर आ गई और बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

बकेट में मिट्टी भरकर लापरवाही से सड़क पार कर रहा था चालक

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस जांच के मुताबिक, जेसीबी ड्राइवर मशीन के अगले हिस्से में बने बकेट में मिट्टी भरकर सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ ले जा रहा था। इस दौरान उसने आने-जाने वाले वाहनों पर ध्यान नहीं दिया और अचानक जेसीबी सड़क पर चढ़ा दी। सावन को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसकी बाइक जेसीबी की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सावन को संजीदा चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिवार का सहारा था सावन, पुलिस खंगाल रही सुराग

मृतक सावन मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में मां के अलावा दो भाई हैं, जिनका सावन के अचानक चले जाने से रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर लापरवाही से वाहन चलाने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। क्षतिग्रस्त बाइक और दुर्घटनाकारित जेसीबी को जब्त कर लिया गया है, और फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें– सोशल मीडिया पर मिला ट्रैवल एजेंट, युवक को ऑस्ट्रेलिया का नकली वीजा देकर हड़पे 15 लाख

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।