Breaking News
President Droupadi Murmu Chandigarh Visit : चंडीगढ़ दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागतRewari : रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग और आरटीए का बड़ा एक्शन, 9 ओवरलोड वाहन इंपाउंडPanipat Crime: पानीपत में मजदूर से 2.85 लाख की साइबर ठगी, दो बैंक खातों से उड़े पैसे, मोबाइल पर मैसेज तक नहीं आयाAmbala Controversy: अंबाला में सोशल मीडिया पर राजपूत समाज और माता पद्मावती पर विवादित टिप्पणी, महिला पर केस दर्जAmritsar Nihang Viral Video  : अमृतसर में नशा बेचने के आरोप में निहंगों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरलPresident Droupadi Murmu Chandigarh Visit : चंडीगढ़ दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागतRewari : रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग और आरटीए का बड़ा एक्शन, 9 ओवरलोड वाहन इंपाउंडPanipat Crime: पानीपत में मजदूर से 2.85 लाख की साइबर ठगी, दो बैंक खातों से उड़े पैसे, मोबाइल पर मैसेज तक नहीं आयाAmbala Controversy: अंबाला में सोशल मीडिया पर राजपूत समाज और माता पद्मावती पर विवादित टिप्पणी, महिला पर केस दर्जAmritsar Nihang Viral Video  : अमृतसर में नशा बेचने के आरोप में निहंगों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल

Kaithal Krishna Hotel Police Raid: कैथल में आधा शटर गिराकर होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस रेड में 3 युवतियां और मैनेजर गिरफ्तार

GGaganpreet Kaur
Kaithal Krishna Hotel Police Raid: कैथल में आधा शटर गिराकर होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस रेड में 3 युवतियां और मैनेजर गिरफ्तार

कैथल में आधा शटर गिराकर होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस रेड में 3 युवतियां और मैनेजर गिरफ्तार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kaithal Krishna Hotel Police Raid: हरियाणा के कैथल जिले में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के करनाल रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी मार्ग पर बने ‘कृष्णा होटल एंड रेस्टोरेंट’ पर सिविल लाइन थाना पुलिस और डीएसपी की अगुआई में अचानक रेड मारी गई। पुलिस के अचानक पहुंचते ही होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों, एक युवक और होटल के मैनेजर को हिरासत में लिया है। प्राथमिक पड़ताल से खुलासा हुआ है कि होटल की आड़ में लंबे समय से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था।

आधा गिरा शटर और अंदर अफरा-तफरी, कमरों में छिपी मिलीं युवतियां

विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डिफेंस कॉलोनी मार्ग पर स्थित होटल में देह व्यापार के लिए बाहरी राज्यों व जिलों से लड़कियां बुलाई गई हैं। सूचना को पुख्ता करते ही डीएसपी रोहताश और थाना प्रभारी (SHO) गीता रानी के नेतृत्व में एक विशेष रेडिंग टीम गठित की गई। टीम जब मौके पर पहुंची तो होटल का मुख्य शटर आधा गिरा हुआ मिला। पुलिस के अचानक अंदर दाखिल होते ही वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। रिसेप्शन काउंटर पर मौजूद मैनेजर ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने कमरों की तलाशी शुरू की तो अलग-अलग कमरों से तीन युवतियां छिपी हुई पाई गईं।

अमृतसर और करनाल से बुलाई गई थीं युवतियां, कपड़ों के बैग बरामद

पूछताछ के दौरान पकड़ी गई युवतियां होटल में मौजूदगी की कोई संतोषजनक वजह नहीं बता सकीं। कड़ाई से की गई पूछताछ में सामने आया कि युवतियों को पंजाब के अमृतसर और हरियाणा के करनाल से यहां लाया गया था। पुलिस ने कमरों से युवतियों के कपड़ों से भरे बैग भी बरामद किए हैं। वहीं एक अन्य कमरे से आपत्तिजनक हालत में एक युवक (ग्राहक) को भी पकड़ा गया। पुलिस ने तुरंत सभी को हिरासत में ले लिया और मौके से ही होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।

1200 रुपये की रेट लिस्ट और कमीशन का खेल, रजिस्टर से खुलेंगे कई राज

डीएसपी रोहताश ने बताया कि गिरोह का संचालन बेहद संगठित तरीके से किया जा रहा था। होटल में आने वाले प्रत्येक ग्राहक से 1200 रुपये वसूले जाते थे। इसमें से होटल मैनेजर अपना तय कमीशन काटकर बाकी रकम युवतियों को सौंप देता था। पुलिस ने होटल के एंट्री और कस्टमर रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। इस रजिस्टर के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों में कौन-कौन से लोग यहां ठहरे थे और कौन-कौन से नियमित ग्राहक इस नेटवर्क का हिस्सा थे।

2 साल से चल रहा था होटल, पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड

जांच में सामने आया है कि यह होटल पिछले दो वर्षों से संचालित हो रहा था। हालांकि, यह अनैतिक गतिविधि कितने समय से जारी थी, इस बारे में होटल मैनेजर से गहन पूछताछ की जा रही है। डीएसपी रोहताश के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूछताछ में जो भी नए तथ्य और नाम सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

यह भी देखें –  हरियाणा में 6 दिन तक रहेगा दो पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के साथ दस्तक देगी गुलाबी ठंड

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।