Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Kaithal News: दोस्तों संग आइसक्रीम खाने निकले 16 साल के राजीव की कार से कुचलकर मौत

Kaithal News: दोस्तों संग आइसक्रीम खाने निकले 16 साल के राजीव की कार से कुचलकर मौत

दोस्तों संग आइसक्रीम खाने निकले 16 साल के राजीव की कार से कुचलकर मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: कैथल शहर के ढांड रोड पर मंगलवार को एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सेक्टर-19 मार्केट में दोस्तों के साथ खुशी-खुशी आइसक्रीम खाने निकले 16 साल के एक स्कूली छात्र को तेज रफ्तार कार ने बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि कार की टक्कर लगते ही किशोर सड़क पर जा गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

12वीं का छात्र था राजीव, परिवार का इकलौता चिराग बुझा

विज्ञापन

मृतक की पहचान कैथल के अमरगढ़ गामड़ी निवासी राजीव (16) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राजीव 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था और अपने पिता सुमित का इकलौता बेटा था।

घटना के वक्त राजीव अपने दोस्तों के साथ घर से यह कहकर निकला था कि वे सभी सेक्टर-19 में आइसक्रीम खाने जा रहे हैं। जैसे ही वे ढांड रोड पर पहुंचे और रास्ता पार करने लगे, तभी शहर की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार के चालक ने राजीव को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजीव संभल भी नहीं सका और उसकी मौके पर ही सांसें थम गईं।

रो-रोकर बेहाल हुए परिजन, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हादसे की खबर मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव रोते-बिलखते परिजनों को सौंप दिया गया। इकलौते बेटे की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के पिता सुमित की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। परिजनों ने आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में तेजी से फैल रहा ओरल कैंसर, जानिए क्यों बढ़ रहे ICMR के आंकड़े

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।