Breaking News
Jind News: जींद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते पूर्व एसआई पिता ने इकलौते बेटे को मारी पांच गोलियांAdah Sharma Black Milk: अदा शर्मा का ‘ब्लैक मिल्क’ हुआ वायरल, जानिए काले तिल से बनने वाली इस अनोखी ड्रिंक की रेसिपीBaby Born With Tail: मैक्सिको में पूंछ के साथ जन्मी बच्ची, मेडिकल हिस्ट्री का दुर्लभतम मामला देख हैरान रह गए डॉक्टरPanchkula ATM Fraud: पंचकूला में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 70 कार्ड बरामदBollywood working hours debate: दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर बोलीं इशिता दत्ता- ‘यह फैसला बिल्कुल गलत नहीं’Jind News: जींद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते पूर्व एसआई पिता ने इकलौते बेटे को मारी पांच गोलियांAdah Sharma Black Milk: अदा शर्मा का ‘ब्लैक मिल्क’ हुआ वायरल, जानिए काले तिल से बनने वाली इस अनोखी ड्रिंक की रेसिपीBaby Born With Tail: मैक्सिको में पूंछ के साथ जन्मी बच्ची, मेडिकल हिस्ट्री का दुर्लभतम मामला देख हैरान रह गए डॉक्टरPanchkula ATM Fraud: पंचकूला में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 70 कार्ड बरामदBollywood working hours debate: दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर बोलीं इशिता दत्ता- ‘यह फैसला बिल्कुल गलत नहीं’

Kaithal News: बाइक से डेरे-ढाणियों में नशा सप्लाई करने निकला तस्कर गिरफ्तार, 1.111 किलो सुल्फा बरामद

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Kaithal News: बाइक से डेरे-ढाणियों में नशा सप्लाई करने निकला तस्कर गिरफ्तार, 1.111 किलो सुल्फा बरामद

बाइक से डेरे-ढाणियों में नशा सप्लाई करने निकला तस्कर गिरफ्तार, 1.111 किलो सुल्फा बरामद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kaithal News: कैथल जिले में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने में जुटी पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को एक बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने बाइक पर सवार होकर डेरे-ढाणियों में नशे की खेप ठिकाने लगाने जा रहे एक आदतन नशा तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से भारी मात्रा में सुल्फा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी जा रही है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान जींद जिले के अलेवा गांव निवासी राजेश के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजेश लंबे समय से नशा तस्करी के काले धंधे में संलिप्त है और पहले भी कई संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा है। वह जींद से नशीला पदार्थ लाकर कैथल के कलायत इलाके की दूर-दराज ढाणियों और ग्रामीण इलाकों में ग्राहकों को सप्लाई करने का काम करता था।

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

मामले की जानकारी देते हुए एंटी एक्सटॉर्शन सेल के इंचार्ज तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अलेवा का रहने वाला राजेश भारी मात्रा में सुल्फा लेकर कलायत इलाके में बेचने आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम हरकत में आई और कलायत क्षेत्र में नाकाबंदी बढ़ा दी गई। जैसे ही आरोपी बढ़सीकरी से मटौर की तरफ अपनी बाइक पर आता दिखाई दिया, पहले से मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे चारों तरफ से घेरकर काबू कर लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी की बाइक पर रखे सामान से 1 किलो 111 ग्राम अवैध सुल्फा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को सील कर आरोपी की बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस, खंगाला जा रहा पुराना रिकॉर्ड

इंचार्ज तरसेम सिंह ने बताया कि आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी कि वह इतनी बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ कहाँ से खरीदकर लाया था और कलायत में किन-किन लोगों को इसकी डिलीवरी दी जानी थी। इसके साथ ही आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है ताकि उसके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में बिगड़ा मौसम, 10 जिलों में बारिश से मंडियों में भीगा धान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।