September 19, 2026

Kaithal News: पूंडरी में बीजेपी पार्षद हिरासत में, पुलिस बोली- हुड़दंग किया, पार्षद का आरोप- 1 घंटे पीटा

0
Kaithal News: पूंडरी में बीजेपी पार्षद हिरासत में, पुलिस बोली- हुड़दंग किया, पार्षद का आरोप- 1 घंटे पीटा

पूंडरी में बीजेपी पार्षद हिरासत में, पुलिस बोली- हुड़दंग किया, पार्षद का आरोप- 1 घंटे पीटा

Kaithal News: कैथल जिले के पूंडरी कस्बे में शुक्रवार देर रात उस समय सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया, जब भाजपा के मनोनीत पार्षद अमित सैनी (Amit Saini BJP Nominated Councillor) पर बीच सड़क शराब पीकर हंगामा करने का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, चीमा कॉलोनी (Haryana Police Clash BJP Leader) में गाड़ियों पर बड़े-बड़े बूफर (म्यूजिक सिस्टम) और शराब की बोतलें रखकर कुछ युवक तेज आवाज में गाने बजा रहे थे और आने-जाने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे थे।

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक पूंडरी से भाजपा विधायक सतपाल जांबा (Pundri MLA Satpal Jamba) के नाम का जिक्र करते हुए तीखी बयानबाजी और अभद्र टिप्पणियां करते नजर आ रहे हैं। जब पूंडरी चौकी इंचार्ज एएसआई ऋषि (Pundri Police Station ASI Rishi)  ने पार्षद अमित सैनी से पूछा, “क्या तुम शराब पीकर सड़क पर डीजे बजाओगे?” तो पार्षद ने साफ लहजे में कहा, “हां, बजाऊंगा।”

पुलिस का दावा: समझाने गए तो की हाथापाई, रातभर रखा हिरासत में

पूंडरी चौकी प्रभारी एएसआई ऋषि ने पूरे वाकये की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे डायल-112 और स्थानीय लोगों से सड़क पर हुड़दंग की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अमित सैनी अपने दो साथियों के साथ अत्यधिक नशे की हालत में मिले। (Haryana Police Clash BJP Leader)

पुलिस अधिकारियों का आरोप है कि जब युवकों को शांत रहने और गाड़ियों से म्यूजिक सिस्टम हटाने को कहा गया, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ ही हाथापाई शुरू कर दी। काफी मशक्कत और धक्का-मुक्की के बाद तीनों को काबू कर पुलिस चौकी लाया गया। पुलिस के अनुसार, रातभर उन्हें एहतियातन हिरासत में रखने के बाद शनिवार सुबह चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

पार्षद का गंभीर आरोप— ‘बेटी का जन्मदिन था, पुलिस ने 1 घंटे तक बेवजह पीटा’

दूसरी तरफ, भाजपा पार्षद अमित सैनी ने पुलिस के तमाम दावों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक दुर्भावना और पुलिस की बर्बरता करार दिया है। अमित सैनी का कहना है कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो चलाया जा रहा है, वह पूरी तरह से ‘एडिटेड’ और एकतरफा है।

पार्षद अमित ने अपनी सफाई में कहा, “उस रात मेरी बेटी का जन्मदिन था। मैं अपने घर के बाहर कुछ दोस्तों के साथ खड़ा था। रात करीब 10:30 बजे पुलिस जबरन मुझे बिना किसी (FIR) के चौकी ले गई और वहां बंद करके करीब एक घंटे तक मेरी पिटाई की।” अमित का यह भी दावा है कि पुलिस ने उनका मेडिकल और ब्लड सैंपल टेस्ट करवाया था, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि (Alcohol Report) नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लगभग 24 घंटे तक अवैध हिरासत में रखा गया। पार्षद ने अब इस पूरे मामले और पुलिसिया कार्रवाई की लिखित शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें– Gurugram Spa Center Raid: गुरुग्राम के सफायर मॉल में आधी रात बड़ी रेड: 18 स्पा सेंटरों से 30 युवतियां और 20 युवक हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed