Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Gurugram Spa Center Raid: गुरुग्राम के सफायर मॉल में आधी रात बड़ी रेड: 18 स्पा सेंटरों से 30 युवतियां और 20 युवक हिरासत में

Gurugram Spa Center Raid: गुरुग्राम के सफायर मॉल में आधी रात बड़ी रेड: 18 स्पा सेंटरों से 30 युवतियां और 20 युवक हिरासत में

गुरुग्राम के सफायर मॉल में आधी रात बड़ी रेड: 18 स्पा सेंटरों से 30 युवतियां और 20 युवक हिरासत में

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram Spa Center raid: हरियाणा की औद्योगिक राजधानी गुरुग्राम के सेक्टर-90 स्थित सफायर मॉल में शुक्रवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला आयोग (Women’s Commission) और पुलिस की कई टीमों ने एक साथ दस्तक दी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी और एसीपी हेडक्वार्टर अभिलक्ष जोशी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह सर्च ऑपरेशन शनिवार तड़के 3 बजे तक चला। करीब 100 पुलिसकर्मियों और 20 इंस्पेक्टरों की फौज ने पूरे मॉल को चारों तरफ से घेर लिया और एक साथ 18 स्पा सेंटरों पर धावा बोल दिया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने केबिनों से 30 मसाज गर्ल और 20 युवकों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया। छानबीन के दौरान कुछ लोग मौके से भागने की कोशिश करते दिखे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। बताया जा रहा है कि मॉल के आधिकारिक नियमों और सहमति पत्र के अनुसार यहां स्पा चलाने की इजाजत ही नहीं थी, इसके बावजूद धड़ल्ले से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

विज्ञापन

कटर से काटे गए ताले, केबिनों के अंदर से मिलीं शराब-सिगरेट और आपत्तिजनक सामग्री (objectionable materia)

रेड के दौरान पुलिस टीमों के सामने कई हैरान करने वाले दृश्य आए। कई स्पा सेंटरों के मुख्य दरवाजों पर बाहर से ताले लटकाए गए थे, जबकि अंदर गतिविधियां जारी थीं। पुलिस ने फायर और कटर उपकरणों की मदद से इन तालों को काटकर अंदर प्रवेश किया। अंदर का नजारा किसी तहखाने जैसा था—छोटे-छोटे केबिनों में वेंटिलेशन का कोई इंतजाम नहीं था और हवा इतनी जहरीली थी कि कुछ देर खड़े रहना मुश्किल हो जाए।

तलाशी अभियान के दौरान केबिनों से शराब की आधी भरी बोतलें, इस्तेमाल किए गए ग्लास, सिगरेट के पैकेट और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। जांच अधिकारियों ने कमरों के साथ-साथ डस्टबिन तक खंगाले ताकि कोई तकनीकी या डिजिटल सबूत हाथ से न छूटे। प्राथमिक जांच में ही 8 स्पा सेंटरों (Spa centers) में देह व्यापार और गैर-कानूनी गतिविधियों के पुख्ता प्रमाण मिले हैं।

नाबालिगों को देह व्यापार में धकेलने की आशंका, सभी 18 स्पा सेंटर होंगे सीज

महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी ने बताया कि मॉल में कार्यरत डॉक्टरों, महिला कर्मचारियों और स्थानीय दुकानदारों ने करीब एक महीने पहले एक शिकायत सौंपी थी। इसी गुप्त शिकायत के आधार पर पूरे ऑपरेशन की रणनीति तैयार की गई थी। पूछताछ के दौरान कुछ युवतियों ने रोते हुए बयान दिए कि उन्हें झांसा देकर या मजबूरी का फायदा उठाकर इस दलदल में धकेला गया है। हिरासत में ली गई युवतियों में से 3 से 4 लड़कियों के नाबालिग होने का अंदेशा है, जिनके बयान दर्ज कर परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए (Abhilaksh Joshi ACP) एसीपी अभिलक्ष जोशी ने स्पष्ट किया कि सभी 18 स्पा सेंटरों को सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि पकड़ी गई युवतियां कहां की रहने वाली हैं और उन्हें यहां किस नेटवर्क के जरिए लाया गया। स्पा सेंटरों के असली मालिकों, संचालकों और इन्हें शह देने वाले मॉल प्रबंधन के लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जिन पर जल्द कड़ी कानूनी गाज गिरना तय है।

यह भी पढ़ें– Diler Kharkiya News: भिवानी में हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, अमेरिका बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।