Breaking News
हल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामद

Kaithal News: खेड़ी शेरखां के पास बेकाबू टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, दवाई लेकर लौट रहे व्यक्ति की मौत

GGaganpreet Kaur
Kaithal News: खेड़ी शेरखां के पास बेकाबू टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, दवाई लेकर लौट रहे व्यक्ति की मौत

खेड़ी शेरखां के पास बेकाबू टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kaithal News: कैथल जिले के राजौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खेड़ी शेरखां के पास एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर देखने को मिला है। उचाना से खेती-किसानी की दवाई (स्प्रे) लेकर लौट रहे दो बाइक सवारों को एक अनियंत्रित तेल टैंकर ने पीछे से सीधी टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में कमालपुर गांव के रहने वाले सेटा राम (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर बैठा गांव का ही एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

उचाना से लौटते वक्त लोधर-खेड़ी शेरखां रोड पर हुआ हादसा

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कमालपुर निवासी साहिल ने बताया कि उसके पिता सेटा राम अपने ग्रामीण साथी सुभाष के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर दवाई खरीदने के लिए जींद जिले के उचाना शहर गए हुए थे। शाम के समय जब वे दोनों दवाई लेकर वापस गांव लौट रहे थे, तभी लोधर से खेड़ी शेरखां की तरफ बढ़ते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर चालक वाहन को अत्यधिक लापरवाही से चला रहा था, जिससे बाइक का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया।

सड़क पर सिर पटकने से मौके पर तोड़ा दम, परिजनों में मातम

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सेटा राम सड़क पर जा गिरे और उनका सिर सीधे पक्की सड़क से टकराया। गंभीर रूप से सिर में चोट लगने के कारण वे वहीं अचेत होकर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में उन्हें कैथल के नागरिक अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बेटे साहिल ने बताया कि उनके पिता ही पूरे परिवार का सहारा थे और उनके चले जाने से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

राजौंद पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी

घटना के संबंध में राजौंद थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे साहिल के बयानों के आधार पर अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ा रही है और फरार टैंकर चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें–  कैथल में हरियाणवी सिंगर कर्मवीर फौजी की बढ़ीं मुश्किलें, जब्त हथियारों का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।