Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kaithal News: कैथल में हरियाणवी सिंगर कर्मवीर फौजी की बढ़ीं मुश्किलें, जब्त हथियारों का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

Kaithal News: कैथल में हरियाणवी सिंगर कर्मवीर फौजी की बढ़ीं मुश्किलें, जब्त हथियारों का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

कैथल में हरियाणवी सिंगर कर्मवीर फौजी की बढ़ीं मुश्किलें

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: हरियाणा में गन कल्चर और हथियारों के नुमाइश पर पुलिस प्रशासन का डंडा फिर चला है। कैथल की एनआईआईएलएम (NIILM) यूनिवर्सिटी में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में खुलेआम रिवॉल्वर टांगकर पहुंचे हरियाणवी सिंगर कर्मवीर फौजी अब कानूनी शिकंजे में पूरी तरह घिर चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई कैथल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिंगर के दोनों लाइसेंसी असलहे जब्त कर लिए हैं। वहीं, अब जिला प्रशासन की ओर से उनके शस्त्र लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश भेजी जा रही है। पुलिस की दो विशेष टीमें इस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई हैं।

डीएसपी की चेतावनी—जांच के दायरे में वीडियो वाली युवती, पूछा जाएगा हथियारों का हिसाब

विज्ञापन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएसपी सुशील प्रकाश ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थल या शैक्षणिक संस्थान में हथियार लेकर जाना कानून का खुला उल्लंघन है। पुलिस इस पहलू की भी बारीकी से तफ्तीश कर रही है कि वीडियो में दिखाई दे रही युवती (सिंगर की बेटी) के पास हथियार रखने की कोई वैध अनुमति या लाइसेंस था या नहीं। डीएसपी ने कड़े लहजे में कहा कि लाइसेंसी हथियार समाज में रौब जमाने या बच्चों के हाथ में देने के लिए नहीं होते। उन्होंने चेतावनी दी कि हथियारों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

“मैं वाइस चेयरमैन हूं, बंदूक लेकर घूमूंगा”—सिंगर की दलील पर उठे सवाल

उल्लेखनीय है कि सिंगर कर्मवीर फौजी की पत्नी सोनिया रानी कैथल जिला परिषद की वाइस चेयरपर्सन हैं। यूनिवर्सिटी कार्यक्रम में जब कर्मवीर अपनी बेटी शीतल के साथ रिवॉल्वर लटकाकर पहुंचे, तो वहां मौजूद एक अन्य युवक के हाथ में भी गन देखी गई। जब इस बाबत मीडिया ने सिंगर से सवाल किया, तो उन्होंने बेबाकी से अपनी दलील देते हुए कहा, “लाइसेंस मेरा है और बेटी मेरे साथ खड़ी है, तो उसने अपनी जेब में रिवॉल्वर डाल लिया। मैं वाइस चेयरमैन का पति हूं और सिंगर भी हूं, तो अपनी बंदूक साथ लेकर घूम रहा हूं।” हालांकि, पुलिस प्रशासन ने उनकी इस दलील को सिरे से खारिज करते हुए कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

गन कल्चर पर हरियाणा सरकार की स्ट्राइक, 29 सिंगरों के दर्जनों गानों पर लग चुका है बैन

हरियाणा में हथियारों और गैंगस्टरों को महिमामंडित करने वाले गानों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में ही हरियाणा पुलिस ने हिंसा और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले 67 गानों को चिह्नित कर यूट्यूब और अन्य डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म से ब्लॉक कराया था। उस वक्त मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया, अमन राज गिल और मनीषा शर्मा जैसे 29 नामी हरियाणवी गायकों को नोटिस थमाए गए थे। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि गानों और रील्स के जरिए युवाओं को गन कल्चर की ओर धकेलने वाले किसी भी कलाकार को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में फिर बढ़ी उमस भरी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का नया अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।