Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Roadways Kanina to Chittorgarh: हरियाणा रोडवेज की नई पहल: कनीना से चित्तौड़गढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू, देखें पूरा टाइम टेबल

AAmandeep Singh
हरियाणा रोडवेज की नई पहल: कनीना से चित्तौड़गढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू, देखें पूरा टाइम टेबल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। दक्षिण हरियाणा के यात्रियों, खासकर महेंद्रगढ़ जिले के लोगों के लिए परिवहन विभाग ने राहत भरी खबर दी है। कनीना बस स्टैंड से अब राजस्थान के गौरवशाली शहर चित्तौड़गढ़ के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू हो गया है। हरियाणा परिवहन विभाग का यह कदम न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि उन हजारों श्रद्धालुओं के लिए भी बड़ी राहत है जो हर साल सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए राजस्थान जाते हैं। अब तक लोगों को जयपुर या भीलवाड़ा में बसें बदलनी पड़ती थी, जिससे समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होते थे, लेकिन अब 13 घंटे का यह सफर बिना किसी झंझट के पूरा होगा।

सुबह की चाय कनीना में और रात का खाना चित्तौड़गढ़ में

विज्ञापन

बस स्टैंड इंचार्ज अनिल ने इस नई सेवा के विस्तृत शेड्यूल की जानकारी साझा की है। कनीना से यह बस प्रतिदिन सुबह 7:15 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी। नारनौल में 8:40 बजे के ठहराव के बाद यह दोपहर 1:05 बजे जयपुर और 2:10 बजे टोंक पहुंचेगी। रात 10:15 बजे बस अपने अंतिम गंतव्य चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। वापसी में यही बस अगले दिन तड़के 4:15 बजे चित्तौड़गढ़ से चलेगी और शाम 6:30 बजे तक नारनौल व उसके बाद कनीना पहुंचेगी। 562 किलोमीटर लंबे इस रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 48 छोटे-बड़े स्टॉपेज बनाए गए हैं।

गांव-गांव से जुड़ेगी यह बस सेवा, पॉकेट पर भी नहीं पड़ेगा बोझ

रोडवेज की यह बस सेवा केवल शहरों को ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचलों को भी आपस में जोड़ रही है। कनीना से नारनौल के बीच यह बस चेलावास, मोहनपुर, गोमला, करीरा, अटेली और सुराणा जैसे 10 गांवों से होकर गुजरेगी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए कनीना आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किराए की बात करें तो विभाग ने इसे काफी किफायती रखा है। कनीना से चित्तौड़गढ़ तक का सफर मात्र 590 रुपये में तय होगा, जो निजी बसों के मुकाबले काफी कम है।

धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को मिलेगी नई संजीवनी

नारनौल और कनीना क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग धार्मिक आस्था के कारण राजस्थान की यात्रा करते हैं। चित्तौड़गढ़ अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है ही, साथ ही इसके पास स्थित सेठ सांवलिया धाम की मान्यता पूरे उत्तर भारत में है। रोडवेज के अधिकारियों का मानना है कि इस सीधी बस सेवा से न केवल यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि विभाग के राजस्व में भी इजाफा होगा। कनीना बस अड्डे पर इस बस के संचालन की खबर मिलते ही यात्रियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।