September 22, 2026

Karnal Crime: करनाल में दिनदहाड़े 5.31 लाख की चोरी, मंगल कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़ उड़े जेवर

0
Karnal Crime: करनाल में दिनदहाड़े 5.31 लाख की चोरी, मंगल कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़ उड़े जेवर

करनाल में दिनदहाड़े 5.31 लाख की चोरी, मंगल कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़ उड़े जेवर

Karnal Crime: हरियाणा के करनाल शहर में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस गश्त के दावों की पोल खोल दी है। शहर की मंगल कॉलोनी (Mangal Colony Karnal) पार्ट-2 (गली नंबर 3) में सोमवार दोपहर चोरों ने एक बंद मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब 5 लाख 31 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ (Theft In Karnal)  कर दिया। वारदात के समय परिवार के सदस्य निजी काम से बाहर गए हुए थे।

देवरानी के घर लौटने पर फूटा चोरी का भांडा

पुलिस को (Karnal Police Crime) दी गई शिकायत में पीड़िता पिंकी पत्नी मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी देवरानी बच्चों के आंगनबाड़ी फॉर्म जमा कराने गई हुई थी। इसके बाद करीब 12:30 बजे पिंकी अपनी ननद के साथ स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-7 (Sector 7 Karnal) किसी काम से चली गई। जब देवरानी दोपहर करीब 1:35 बजे वापस घर लौटी, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ लटका मिला और दरवाजा खुला पड़ा था। घर के अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

अलमारी खंगाली, सोने-चांदी के सारे गहने बटोरे

घटना की सूचना मिलते ही जब पिंकी घर पहुंची तो अंदर कमरे में रखी लोहे की अलमारी के सभी ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। सामान का मिलान करने पर पता चला कि चोर 3 जोड़ी सोने की बालियां, 3 सोने की अंगूठियां, सोने का ओम, (Jewellery Stolen Karnal) कोका, बच्चों व बड़ों की चांदी की पायलें, हाथफूल, हाथ-पैरों की चुटकियां और कड़ोली समेत करीब 10 से 12 हजार रुपये की नकदी ले उड़े हैं।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना शहर करनाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी एएसआई दीपक को सौंपी गई है। पुलिस (City Police Station Karnal) आसपास की गलियों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की आवाजाही का सुराग जुटाकर आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी के बहल में नाले में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed