Breaking News
Kalayat road accident: कैथल के कलायत में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौतPanipat Consumer Court: पति की मौत पर कंपनी ने दिए थे सिर्फ 25 हजार, उपभोक्ता कोर्ट ने दिए क्लेम री-ओपन करने के आदेशएअर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट, सुबह 9:45 बजे जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग; सभी यात्री सुरक्षितKurukshetra Super 100 Institute: कुरुक्षेत्र सुपर-100 इंस्टीट्यूट में छात्र की बेरहमी से पिटाई, वार्डन के डंडों से हाथ में आया फ्रैक्चरWorld Heaviest Pumpkin: ब्रिटेन के इयान पैटन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, उगाया 1,295 किलो का सबसे भारी कद्दू ‘बघीरा’Kalayat road accident: कैथल के कलायत में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौतPanipat Consumer Court: पति की मौत पर कंपनी ने दिए थे सिर्फ 25 हजार, उपभोक्ता कोर्ट ने दिए क्लेम री-ओपन करने के आदेशएअर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट, सुबह 9:45 बजे जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग; सभी यात्री सुरक्षितKurukshetra Super 100 Institute: कुरुक्षेत्र सुपर-100 इंस्टीट्यूट में छात्र की बेरहमी से पिटाई, वार्डन के डंडों से हाथ में आया फ्रैक्चरWorld Heaviest Pumpkin: ब्रिटेन के इयान पैटन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, उगाया 1,295 किलो का सबसे भारी कद्दू ‘बघीरा’

Karnal Crime: करनाल की बहू का शामली ससुराल पर गंभीर आरोप, दहेज, मारपीट और अप्राकृतिक संबंध बनाने के दबाव का मामला दर्ज

AAmandeep Singh
शेयर करें
Karnal Crime: करनाल की बहू का शामली ससुराल पर गंभीर आरोप, दहेज, मारपीट और अप्राकृतिक संबंध बनाने के दबाव का मामला दर्ज

करनाल की बहू का शामली ससुराल पर गंभीर आरोप, दहेज, मारपीट और अप्राकृतिक संबंध बनाने के दबाव का मामला दर्ज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Karnal Crime: हरियाणा के करनाल जिले के चांद समंद गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले में स्थित अपने ससुराल पक्ष पर घिनौने और गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। पीड़िता की शिकायत और पुलिस जांच रिपोर्ट के आधार पर इंद्री थाने में बीती रात विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस बारीकी से हर पहलू की जांच-पड़ताल कर रही है।

45 लाख खर्च और पंच गाड़ी के बावजूद थी बड़ी मांग

विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, विवाहिता का विवाह 19 फरवरी 2026 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ चांद समंद निवासी गौतम सिंह के साथ हुआ था। शादी में लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत से बढ़कर 45 लाख रुपये से अधिक खर्च किए थे। इसमें सोने-चांदी के गहने, घरेलू सामान और पंच गाड़ी भी दी गई थी।

आरोप है कि इसके कुछ समय बाद ही ससुराल वालों का रवैया बदल गया और वे दहेज को लेकर ताने देने लगे। सास लूसी द्वारा सोने की चेन न मिलने की बात पर ताने मारने और ताया ससुर अशोक द्वारा 25 लाख की स्कॉर्पियो-एन या इनोवा न मिलने पर समाज में नाक कटने की बात कहकर प्रताड़ित करने का दावा किया गया है।

अवैध संबंधों और अप्राकृतिक कृत्य के दबाव का सनसनीखेज दावा

शिकायत में सबसे गंभीर आरोप पति के विकृत आचरण और जबरदस्ती को लेकर लगाए गए हैं। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति शादी के बाद से ही उसके साथ सामान्य रिश्ते रखने की बजाय उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

हद तो तब हो गई जब विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका पति अपने दोस्तों को घर बुलाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था और एक ही कमरे में सोने का दबाव डालता था। इतना ही नहीं, उसने अपने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने का भी दावा किया है, जिसका विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं।

दवा की दुकान के नाम पर 5 लाख मांगने का आरोप

विवाहिता के अनुसार, मामले को सुलझाने के लिए उसके परिजनों ने कई बार पंचायत और समझाइश के प्रयास किए। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने फार्मेसी की पढ़ाई के आधार पर दवा की दुकान खुलवाने के नाम पर 5 लाख रुपये की मांग की, जिसके तहत पीड़िता के पिता ने 10 जुलाई 2026 को आढ़ती से 2 लाख रुपये लाकर ससुराल पक्ष को दिए थे।

इसके बावजूद उत्पीड़न का सिलसिला थमा नहीं और अंततः 23 जुलाई को उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। फिलहाल इंद्री थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तमाम साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है।

यह भी पढ़ें–Devsar Dham Bhiwani: भिवानी के 733 साल पुराने देवसर धाम में सजी नवरात्रि की रौनक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।