Breaking News
Naveen Jindal Sansad Khel Mahotsav: एशियाई खेलों में 14 गोल्ड समेत 32 मेडल: हरियाणा के एथलीटों से मिले सांसद नवीन जिन्दलRashifal Update Today: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफलNamo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलानNaveen Jindal Sansad Khel Mahotsav: एशियाई खेलों में 14 गोल्ड समेत 32 मेडल: हरियाणा के एथलीटों से मिले सांसद नवीन जिन्दलRashifal Update Today: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफलNamo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलान

Karnal News: करनाल जाणी नहर में बोरी में सिला मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Karnal News: करनाल जाणी नहर में बोरी में सिला मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Karnal News: करनाल जाणी नहर में बोरी में सिला मिला युवक का शव, हत्या कर…

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Karnal News: हरियाणा के करनाल जिले में अपराध की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। शनिवार को जाणी गांव के पास बहती नहर में बोरी में बंद एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हत्यारों ने वारदात को छुपाने के लिए शव को बोरी में डालकर ऊपर और नीचे दोनों तरफ से सुई-धागे से सी दिया था। हालांकि, पानी के बहाव के बीच बोरी से बाहर लटक रही एक टांग पर जब स्थानीय लोगों की नजर पड़ी, तो मामले का भंडाफोड़ हुआ।

गोताखोरों की मदद से निकाला गया बाहर, बोरी खोलते ही उड़े होश

विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में संदेहास्पद बोरी तैरती देख तुरंत प्रसिद्ध गोताखोर सुभाष और पुलिस को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही जुंडला चौकी पुलिस टीम के साथ गोताखोर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद जब बोरी को नहर से बाहर निकालकर खोला गया, तो अंदर पड़े शव को देखकर हर कोई सन्न रह गया। गोताखोर सुभाष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह साफ तौर पर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। किसी ने युवक की निर्मम हत्या करने के बाद पहचान छुपाने और साक्ष्य मिटाने के मकसद से शव को बोरी में सिलकर नहर में बहा दिया।

नेपाली मूल का लग रहा है मृतक, कड़े और लाल डोरे से पहचान की कोशिश

घटना की जानकारी देते हुए जुंडला पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच लग रही है और उसके नैन-नक्श से वह नेपाली मूल का प्रतीत होता है। तलाशी के दौरान मृतक की जेब या पास से ऐसा कोई कागजात या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। हालांकि, युवक के गले में एक लाल डोरा और चेन मिली है, जबकि हाथ में एक धातु का कड़ा पहना हुआ है जिस पर ‘जय श्री श्याम’ खुदा हुआ है।

72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया गया शव, आसपास के थानों में अलर्ट

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शवगृह (मोर्चरी) में 72 घंटे के लिए पहचान हेतु रखवा दिया है। पुलिस आसपास के गांवों, कुरुक्षेत्र, कैथल और पानीपत सहित पड़ोसी जिलों के थानों से लापता हुए युवकों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असल कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी, फिलहाल हत्या की धारा के तहत जांच की दिशा तय की जा रही है।

यह भी पढ़ें– दादूपुर हेड पर लावारिस मिली बाइक और चश्मा, नहर में डूबे ब्राह्मणमाजरा के जसविंदर!

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।