Breaking News
Punjab Assembly Elections 2027 : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, 27-28 अक्टूबर को राज्य का दौरा करेगी चुनाव आयोग की टीमSarabjit Kaur Husband Case Lahore : लाहौर कोर्ट में चलेगा सरबजीत कौर के पति पर केस, पहली पत्नी की याचिका पर 10 नवंबर को सुनवाईJalandhar Holiday October 24 : जालंधर में भगवान वाल्मीकि जी की जयंती पर 24 अक्तूबर को दोपहर बाद बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थानShiromani Akali Dal की राज्यव्यापी यात्रा 10 नवंबर से होगी शुरू, तख्त श्री दमदमा साहिब से आगाज होगाPunjab Chandigarh Weather Update : पहाड़ों की बर्फबारी ने बदली पंजाब और चंडीगढ़ की फिजा, सुबह-शाम बढ़ी ठंडPunjab Assembly Elections 2027 : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, 27-28 अक्टूबर को राज्य का दौरा करेगी चुनाव आयोग की टीमSarabjit Kaur Husband Case Lahore : लाहौर कोर्ट में चलेगा सरबजीत कौर के पति पर केस, पहली पत्नी की याचिका पर 10 नवंबर को सुनवाईJalandhar Holiday October 24 : जालंधर में भगवान वाल्मीकि जी की जयंती पर 24 अक्तूबर को दोपहर बाद बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थानShiromani Akali Dal की राज्यव्यापी यात्रा 10 नवंबर से होगी शुरू, तख्त श्री दमदमा साहिब से आगाज होगाPunjab Chandigarh Weather Update : पहाड़ों की बर्फबारी ने बदली पंजाब और चंडीगढ़ की फिजा, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

Yamunanagar News: दादूपुर हेड पर लावारिस मिली बाइक और चश्मा, नहर में डूबे ब्राह्मणमाजरा के जसविंदर!

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Yamunanagar News: दादूपुर हेड पर लावारिस मिली बाइक और चश्मा, नहर में डूबे ब्राह्मणमाजरा के जसविंदर!

दादूपुर हेड पर लावारिस मिली बाइक और चश्मा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar News: यमुनानगर जिले में दादूपुर हेड के पास एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ब्राह्मणमाजरा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय युवक जसविंदर रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दादूपुर हेड के पास नहर किनारे जसविंदर की मोटरसाइकिल (बाइक), चप्पलें और चश्मा लावारिस हालत में पड़े मिले। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा नहर में गिरने या डूबने की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करवा दी है।

रिश्तेदार को फोन कर बोले- ‘नहर किनारे से बाइक ले जाना’, फिर फोन हो गया स्विच ऑफ

विज्ञापन

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, जसविंदर शुक्रवार रात से ही अपने घर नहीं पहुंचे थे और परिजन पूरी रात उनकी तलाश में जुटे रहे। गायब होने से पहले जसविंदर ने अपने एक करीबी रिश्तेदार को फोन किया था और कहा था कि उनकी बाइक दादूपुर हेड नहर किनारे खड़ी है, वहां से ले आएं। इस फोन कॉल के तुरंत बाद उनका मोबाइल बंद आने लगा। शनिवार सुबह जब सोशल मीडिया ग्रुप्स पर नहर किनारे खड़ी बाइक और चश्मे का वीडियो वायरल हुआ, तब जाकर परिजनों को घटनास्थल की सटीक जानकारी मिली।

तेज बहाव और रेत बना रोड़ा, कई घंटे चले अभियान के बाद भी सुराग नहीं

घटना की जानकारी मिलते ही छछरौली और बुड़िया थाने की पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। गोताखोरों की टीम को पानी में उतारा गया, जिन्होंने नहर के विभिन्न हिस्सों में कई घंटों तक खोजबीन की। हालांकि, खबर लिखे जाने तक जसविंदर का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस का कहना है कि नहर में पानी का बहाव बेहद तेज है और तलहटी में रेत जमा होने के कारण गोताखोरों को नीचे उतरने और तलाशी लेने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

इकलौते बेटे के गायब होने से परिवार में कोहराम, वजह अभी अस्पष्ट

जसविंदर के चचेरे भाई रोहित ने बताया कि जसविंदर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। वह शादीशुदा है और उसका 7 से 8 साल का एक छोटा बेटा भी है। रोहित ने कहा, “हमें सोशल मीडिया के जरिए सामान मिलने का पता चला। घटना के पीछे क्या कारण रहे या जसविंदर नहर के पास कैसे पहुंचे, इस बारे में परिवार को फिलहाल कुछ समझ नहीं आ रहा है।” परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार किसी अनहोनी की आशंका के बीच चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

पुलिस का बयान: लगातार जारी रहेगा तलाशी अभियान

मामले की पुष्टि करते हुए छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया, “युवक के गायब होने की सूचना पर पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। गोताखोरों को लगाकर नहर के तेज बहाव के बावजूद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आसपास के इलाकों और सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके। जब तक युवक का सुराग नहीं मिल जाता, सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।”

यह भी पढ़ें–  बरवाला थाने में जांच अधिकारी महिला पुलिसकर्मी का फोड़ा सिर, 3 महिलाएं गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।