Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

(Karnal News) विकास कार्यों के लिए नहीं रूपयों की कमी: विधायक रामकुमार कश्यप

JJagmarg Desk
Karnal News: विकास कार्यों के लिए नहीं रूपयों की कमी: विधायक रामकुमार कश्यप
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

इन्द्री (Karnal News): विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने सोमवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण करना न केवल उनका दायित्व है, बल्कि यह उनका कर्तव्य भी बनता है।

उन्होंने कहा कि जब भी समय मिलता है, वे लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन

विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका सीधा लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिल रहा है।

भाजपा द्वारा चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में किये गये वादों को सरकार द्वारा पूरा करने करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग के हित, किसानों की खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि सुनिश्चित करना है।

जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान आई समस्याएं

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान धनौरा जगीर से सुशील व धान्नोखेड़ी से रामकुमार ने परिवार पहचान पत्र में फैमिली इनकम ठीक करवाने बारे, बीबीपुर जाटान से शिव कुमार सैनी ने पैंशन बारे, छप्पर निवासी संजीव कुमार ने आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने बारे, लबकरी निवासी जंगशेर ने दयालु योजना बारे, शेरगढ़ टापू ग्राम पंचायत द्वारा गांव में शेड बनवाने बारे, इन्द्री मार्ग पर बस लगवाने बारे, गांव लबकरी ग्राम पंचायत द्वारा गांव में विकास कार्यों बारे सहित अन्य लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान बारे  विधायक से अनुरोध किया। विधायक ने हल्के से आये सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

विधायक रामकुमार कश्यप ने जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे जनसेवा की भावना से  प्रत्येक सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम विशेष रूप से संचालित कर रहे हैं, ताकि आम जनता से सीधे संपर्क में रह सकें। इससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वे हर सोमवार सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में हलके के लोगों से रूबरू होते हैं और उनके द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि हलके के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी समय उनसे संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक गांव में विकास कार्य करवाए जाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, मंडल अध्यक्ष राम मेहर माखू माजरा, सुभाष खेड़ा, राजू शर्मा, अमित सिंहमार, रघबीर बतान, नरेश चौरा, देवेन्द्र गौतम, अमित शर्मा, राहुल सरपंच, कृष्ण सैनी, अनुज गर्ग, संजय सैनी, सोनू सरपंच, सुमित सैनी, भूपेन्द्र टिकरी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Read More: /barnala/major-vigilance-raid-at-tapa-truck-union-suspected-scam-worth-crores-in-bharat-rice-scheme-investigation-of-documents-begins

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।