Breaking News
Uttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिशMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में ओपन कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 13 से 15 अक्टूबर तक, जानें पूरा शेड्यूलUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिशMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में ओपन कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 13 से 15 अक्टूबर तक, जानें पूरा शेड्यूल

Karnal News: अमेरिका में सड़क हादसे में करनाल के 25 वर्षीय युवक जतिन की दर्दनाक मौत

AAmandeep Singh
Karnal News: अमेरिका में सड़क हादसे में करनाल के 25 वर्षीय युवक जतिन की दर्दनाक मौत

अमेरिका में सड़क हादसे में करनाल के 25 वर्षीय युवक जतिन की दर्दनाक मौत

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Karnal News: हरियाणा के करनाल जिले के सीकरी गांव (Sikri village Karnal) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अमेरिका में एक भीषण सड़क हादसे के दौरान करनाल के 25 वर्षीय युवक जतिन (Jatin Karnal America accident) की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह ट्राला चला रहा था और अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से यह अनहोनी हो गई। इस दुखद समाचार के मिलते ही सीकरी गांव और मृतक के घर में मातम पसर गया है। जवान बेटे की अचानक हुई मौत से सदमे में डूबा परिवार अब अपने लाल के अंतिम दर्शन के लिए उसका शव भारत पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि जतिन करीब चार साल पहले यानी 2022 में अपने सुनहरे भविष्य का सपना लेकर घर से निकला था। वह लगभग 40 लाख रुपये खर्च करके पहले इंग्लैंड गया और वहां से डंकी रूट के खतरनाक रास्ते को पार करते हुए अमेरिका पहुंचा था। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिलिस में रहकर वह अपनी आजीविका चलाने के लिए ट्राला चलाने का काम करता था।

विज्ञापन

हादसे से 5 घंटे पहले ही पिता से हुई थी फोन पर बात

परिवार के मुताबिक, यह हादसा बुधवार अलसुबह अमेरिका में हुआ। सड़क पर अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ने से ट्राला पलट गया, जिससे जतिन के सिर में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बह गया। उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लॉस एंजिलिस में ही रह रहे उसके ममेरा भाई विशाल ने फोन पर परिजनों को इस खौफनाक हादसे की सूचना दी।

शोक में डूबे पिता रामपाल ने बताया कि बेटे की मौत से महज पांच घंटे पहले ही उनकी जतिन से फोन पर लंबी बातचीत हुई थी। तब किसी को अंदाजा भी नहीं था कि बेटे की यह आवाज उनकी आखिरी बातचीत साबित होगी। जतिन के साथ अमेरिका में रह रहे उसके ममेरे भाई के जरिए परिवार लगातार संपर्क में है।

खेतीकिसानी से जुड़ा है परिवार, सरकार से लगाई मदद की गुहार

जतिन का परिवार बेहद साधारण और मध्यम वर्गीय पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखता है। उसके घर में बुजुर्ग पिता रामपाल खेतीबाड़ी करते हैं, मां रेखा गृहणी हैं, और परिवार में एक बड़ा भाई साहिल तथा एक छोटी बहन भी हैं। (USA accident news Hindi) इस लाडले बेटे की अमेरिका में हुई मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मां रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है और उनका यही कहना है कि “हमारे ऊपर जैसे आसमान टूट पड़ा है, किसी तरह हमारे बच्चे का शव हमारे पास ले आओ।” विदेशी धरती से शव को भारत लाने की कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया काफी महंगी और जटिल है, जिसके चलते गरीब परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। (Dunky route Haryana youth) परिजनों ने केंद्र और राज्य सरकार से पुरजोर अपील की है कि वे इस मुश्किल वक्त में उनकी मदद करें ताकि जतिन का पार्थिव शरीर स्वदेश लाया जा सके और पैतृक गांव में उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।

यह भी पढ़ें– Faridabad News: छात्रा के घर लटका मिला 10वीं के छात्र का शव, परिजनों का हंगामा, पुलिस पर पथराव

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।