Breaking News
Haryana Weather: हरियाणा में करवट ले रहा मौसम, सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास, 24 अक्टूबर से इन जिलों में बरसेंगे बादलपंजाब में मौसम बदलेगा, 24 अक्टूबर से बारिश की संभावना; सुबह-रात बढ़ने लगी ठंडHaryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतHaryana Weather: हरियाणा में करवट ले रहा मौसम, सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास, 24 अक्टूबर से इन जिलों में बरसेंगे बादलपंजाब में मौसम बदलेगा, 24 अक्टूबर से बारिश की संभावना; सुबह-रात बढ़ने लगी ठंडHaryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मत

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला: फरार आरोपी शकील पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला : फरार आरोपी शकील पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में अब भी…

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Kaushambi blast: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में अब भी फरार चल रहे एकमात्र आरोपी शकील की गिरफ्तारी पर घोषित इनाम शुक्रवार को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यनारायण प्रजापत ने कहा, ‘‘प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय मिश्रा ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है।’’ पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को मंझनपुर क्षेत्र के मनौरी कस्बे में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ था, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में फैक्टरी के मालिक एवं संचालक नौशाद समेत छह लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नौशाद, उसकी पत्नी कहकशां बानो, बेटे आदिल तथा शकील की पत्नी शबाना और बेटी सायना को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि शकील अब भी फरार है। शबाना और सायना को विस्फोट वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। नौशाद को एक सितंबर को चरवा थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी थी। एसपी ने बताया कि आदिल को तीन सितंबर को हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। कहकशां बानो को भी उसी दिन उसके गांव महमूदपुर से गिरफ्तार किया गया।

विस्फोट के बाद प्रशासन ने बुलडोजर से महमूदपुर में नौशाद के तीन मंजिला मकान और उसकी पटाखा फैक्टरी के एक गोदाम को ध्वस्त कर दिया था। पुलिस के अनुसार, मूरतगंज बाजार स्थित उसका एक अन्य गोदाम भी गिरा दिया गया। पुलिस ने इससे पहले आदिल, कहकशां बानो और शकील की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि आदिल और कहकशां बानो की गिरफ्तारी के बाद प्राथमिकी में नामजद छह आरोपियों में से अब केवल शकील ही फरार है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

प्रयागराज की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।