Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

केरल में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी: 12 मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में पीछे, सीएम पिनराई विजयन भी पिछड़ रहे

VVinita Kohli
केरल में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी: 12 मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में पीछे, सीएम पिनराई विजयन भी पिछड़ रहे
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

तिरुवनंतपुरम: केरल में 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ एलडीएफ को झटका लगता दिख रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अपनी पारंपरिक धर्मदम सीट पर पीछे चल रहे हैं। यह सीट उनका गढ़ मानी जाती है, जहां उनका गृह क्षेत्र पिनराई भी स्थित है। मतगणना के साथ राजनीतिक तस्वीर लगातार बदल रही है।

शुरुआती रुझानों के अनुसार, राज्य सरकार के कम से कम 12 मंत्री अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं। इनमें वीना जॉर्ज, एम बी राजेश, ओ आर केलू, आर बिंदू, जे चिंचूरानी, पी राजीव, के बी गणेश कुमार, वी एन वासवन, वी शिवनकुट्टी, वी अब्दुरहमान, ए के शशीद्रन और रोशी ऑगस्टीन शामिल हैं।

विज्ञापन

यूडीएफ को बढ़त, एलडीएफ पीछे

कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को शुरुआती रुझानों में स्पष्ट बढ़त मिलती नजर आ रही है। गठबंधन 90 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एलडीएफ 40 से कुछ ज्यादा सीटों पर ही बढ़त बना पाया है।

भाजपा गठबंधन की स्थिति

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को भी कुछ सीटों पर बढ़त मिली है। खबरों के अनुसार, राजग चार विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रहा है। आगे की मतगणना के साथ अंतिम नतीजों पर सभी की नजर टिकी हुई है।

विज्ञापन

केरल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।