Breaking News
Ateli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधाNarnaul: जिला स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन सोलो एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं का आयोजनचंडीगढ़ ताज होटल मौत मामला: कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां मिलीं, युवती से पूछताछ जारीAteli Mandi News: चंडीगढ़ सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026, गनियार की बेटी पारुल रानी ने जीते दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया क्षेत्र का मानGurugram fire: गुरुग्राम के साउथ सिटी-2 में बंद मकान में भीषण आग, दमकल विभाग ने ताला तोड़कर पाया काबूAteli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधाNarnaul: जिला स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन सोलो एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं का आयोजनचंडीगढ़ ताज होटल मौत मामला: कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां मिलीं, युवती से पूछताछ जारीAteli Mandi News: चंडीगढ़ सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026, गनियार की बेटी पारुल रानी ने जीते दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया क्षेत्र का मानGurugram fire: गुरुग्राम के साउथ सिटी-2 में बंद मकान में भीषण आग, दमकल विभाग ने ताला तोड़कर पाया काबू

Khedan Watan Punjab Diyan 2026 : बठिंडा से शुरू हुआ खेल महाकुंभ, 29 नवंबर तक चलेगा

Khedan Watan Punjab Diyan 2026 : बठिंडा से शुरू हुआ खेल महाकुंभ, 29 नवंबर तक चलेगा

बठिंडा से शुरू हुआ खेल महाकुंभ, 29 नवंबर तक चलेगा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Khedan Watan Punjab Diyan 2026 :  पंजाब को फिर से खेलों में देश का सिरमौर बनाने के मकसद से ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के चौथे सीजन का आगाज बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम से हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गायक गुरदास मान के साथ मिलकर हवा में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर इस खेल उत्सव की औपचारिक शुरुआत की। 29 नवंबर तक पटियाला में चलने वाले इस खेल कुंभ में इस बार 14 साल के बच्चों से लेकर 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग वेटरन खिलाड़ियों तक को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय एथलीटों का सम्मान और बड़ा बजट

उद्घाटन के विशेष मंच से मुख्यमंत्री मान ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 में देश का नाम रोशन करने वाली भारोत्तोलक हरजिंदर कौर और लवप्रीत सिंह को 50-50 लाख रुपये के चेक सौंपकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब के इतिहास में पहली बार खेल विभाग के लिए 1,744 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट रखा गया है।

विज्ञापन

इसके अलावा एशियाई और ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए खिलाड़ियों को सीधे वित्तीय सहायता दी जा रही है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि इस सीजन में विजेताओं को 12.50 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार बांटे जाएंगे और पदक विजेताओं को नौकरियों में खेल कोटे का लाभ देने के लिए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे।

संस्कृति और खेल का अद्भुत संगम

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित इस उद्घाटन समारोह में पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। भांगड़ा और गिद्धे की धमाकेदार प्रस्तुतियों के बीच प्रसिद्ध लोक गायक गुरदास मान और कुलविंदर बिल्ला ने अपने गानों से समां बांध दिया।

इस दौरान दिग्गज एथलीटों ने खेल मशाल के साथ मार्च पास्ट किया और तीरंदाज परनीत कौर ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद, गुरमीत सिंह खुड्डियां और सांसद मीत हेयर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

नशे के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ अब केवल एक सरकारी आयोजन न रहकर एक जन आंदोलन बन चुका है। यह मंच ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम में सबसे मजबूत हथियार साबित हो रहा है। युवाओं की असीम ऊर्जा को सही दिशा में मोड़ने के लिए राज्य भर में 3,148 नए ग्रामीण खेल मैदान और 6,000 हाई-टेक जिम तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि जमीनी स्तर पर तैयार हो रही यह नई पौध आने वाले 2036 के ओलंपिक खेलों में भारत की झोली में पंजाब की तरफ से 10 से ज्यादा मेडल डालेगी।

Kotakpura Crime : 4 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बठिंडा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।