Breaking News
Archana Gupta Panipat Ramlila: रावण महापंडित था फिर भी अहंकार में डूबा, पानीपत दशहरा मेले में बोलीं भाजपा प्रदेशाध्यक्षYamunanagar Illegal Mining: यमुनानगर में अवैध माइनिंग रोकने गई टीम पर हमला, फॉर्च्यूनर सवार बदमाश जबरन ट्रक छुड़ाकर भागेDussehra Festival Sweets : दशहरे पर छाई जलेबी की मिठास, बाजारों में उमड़ी भीड़, गरमा-गरम जलेबी रही लोगों की पहली पसंदAteli Mandi News: अटेली में 22 अक्तूबर को कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विरोध प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का फूंका जाएगा पुतलाDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी विवाद पर आया नया मोड़, भाई मीका सिंह ने कहा- आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा गानाArchana Gupta Panipat Ramlila: रावण महापंडित था फिर भी अहंकार में डूबा, पानीपत दशहरा मेले में बोलीं भाजपा प्रदेशाध्यक्षYamunanagar Illegal Mining: यमुनानगर में अवैध माइनिंग रोकने गई टीम पर हमला, फॉर्च्यूनर सवार बदमाश जबरन ट्रक छुड़ाकर भागेDussehra Festival Sweets : दशहरे पर छाई जलेबी की मिठास, बाजारों में उमड़ी भीड़, गरमा-गरम जलेबी रही लोगों की पहली पसंदAteli Mandi News: अटेली में 22 अक्तूबर को कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विरोध प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का फूंका जाएगा पुतलाDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी विवाद पर आया नया मोड़, भाई मीका सिंह ने कहा- आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा गाना

Kotakpura Crime : 4 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

Kotakpura Crime : 4 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

4 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Kotakpura Crime : फरीदकोट में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना और चौकसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर नशे की खेप ठिकाने लगाने की फिराक में थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खंडहर में रची जा रही थी साजिश

एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देशों पर सीआईए प्रभारी हाकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कोटकपूरा-मुक्तसर रोड पर गांव खारा के पास एक बंद पड़े पेट्रोल पंप की खंडहर इमारत के पास एक संदिग्ध ब्रेजा गाड़ी खड़ी दिखाई दी। गाड़ी के आसपास चार युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। जैसे ही पुलिस की टीम पास पहुंची, आरोपी घबराकर गाड़ी में सवार हुए और भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन मुस्तैद जवानों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान और पूछताछ

।पुलिस ने जब संदिग्ध गाड़ी की गहनता से तलाशी ली तो उसमें से 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद हुई पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ सीपा (निवासी हरीके कलां, मुक्तसर), मनवीर सिंह उर्फ हनी (निवासी खारा, फरीदकोट), प्रवेश (निवासी अमन नगर, कोटकपूरा) और वासु बिरला (निवासी नानक नगरी, कोटकपूरा) के रूप में हुई है। पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

स्पीकर संधवां ने की पुलिस की तारीफ

फरीदकोट पुलिस की इस बड़ी कामयाबी पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सीआईए टीम की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन सूबे को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संधवां ने कहा कि फरीदकोट पुलिस पिछले कुछ समय से लगातार बड़े तस्करों पर शिकंजा कस रही है, जिससे इलाके में नशे की सप्लाई चेन तोड़ने में बड़ी सफलता मिली है।

Ludhiana PRTC Bus Theft : पार्किंग से पीआरटीसी की बस चोरी, 21 किलोमीटर दूर ईंटों पर खड़ी मिली

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।