September 24, 2026

Khedi Wala Baba Viral Video : खेड़ी वाले बाबा ने पहली पत्नी को दिया तीन तलाक

0
Khedi Wala Baba Viral Video : खेड़ी वाले बाबा ने पहली पत्नी को दिया तीन तलाक

खेड़ी वाले बाबा ने पहली पत्नी को दिया तीन तलाक

Khedi Wala Baba Viral Video : पंजाब के संगरूर जिले से ताल्लुक रखने वाले और अपनी अनूठी जीवनशैली के चलते अक्सर चर्चाओं में रहने वाले बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी वाले ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है। इस बार वह अपनी पहली पत्नी की ओर से लगातार लगाए जा रहे गंभीर आरोपों के जवाब में एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।

वीडियो में बाबा बेहद आक्रामक और बेबाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के माध्यम से अपनी पहली पत्नी और ससुराल पक्ष को आड़े हाथों लेते हुए साफ कर दिया है कि अब उनके बीच वापसी का कोई रास्ता नहीं बचा है।

वीडियो में खुलकर बोलते हुए बाबा गुरविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को कैमरे के सामने तीन बार ‘तलाक, तलाक, तलाक’ बोलकर पूरी तरह से आजाद कर दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोग और उनकी पहली पत्नी इस बात से अनजान हैं कि असल में उनके बीच का कानूनी और पारिवारिक विवाद क्या है, जबकि जनता को गुमराह किया जा रहा है।

अपनी मौजूदा जिंदगी का जिक्र करते हुए उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनकी ‘सरदारनी’ पिछले एक साल से उनकी जिंदगी में है और उन्होंने अपनी पहली पत्नी को अपने मन से पूरी तरह डिलीट कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने खुशखबरी देते हुए कहा कि जल्द ही उनके घर में नया मेहमान (छोटा खेड़ी वाला) आने वाला है।

परिवार पर लगाए जा रहे आरोपों पर भड़के बाबा

वीडियो के अगले हिस्से में बाबा ने अपनी मां, भाई, भाभी और अन्य पारिवारिक सदस्यों पर की जा रही बयानबाजी पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उनकी पहली पत्नी आए दिन उनके पूरे परिवार पर झूठे इल्जाम मढ़ती रहती है। बाबा ने सफाई देते हुए कहा कि उनके घर का लंगर आज भी रोजाना सैकड़ों लोगों के लिए पकता है और वे कभी किसी को भूखा नहीं मोड़ते।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि वे इस विवाद के चलते 10 महीने तक जेल की सलाखों के पीछे भी रह चुके हैं। उनके मुताबिक, उन पर हत्या के प्रयास (धारा 307) जैसी गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस को उनसे कोई रिकवरी नहीं मिली।

ससुराल पक्ष के साथ पुराना और जटिल विवाद

गौरतलब है कि बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी वाले का अपने ससुराल पक्ष के साथ विवाद काफी पुराना और उलझा हुआ है। शुरुआत में अरेंज मैरिज के बाद सब ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे प्रापर्टी और अन्य बातों को लेकर तल्खी बढ़ती चली गई। बाबा पहले भी यह आरोप लगा चुके हैं कि उनके ससुराल वाले उनकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते थे।

विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़पें तक हुईं, जिसमें बाबा का जबड़ा तक टूट गया था और वह डीएमसी लुधियाना में लंबे समय तक भर्ती रहे थे। इसके अलावा, जब वह जेल में थे, तब उनके फार्म हाउस पर उनकी कीमती घोड़ियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसे लेकर भी उन्होंने गहरी नाराजगी जताई थी। अब एक बार फिर इस नए वीडियो के सामने आने के बाद पंजाब की राजनीति और सोशल मीडिया पर यह मामला गर्मा गया है।

Khemkaran Weapor Recovery : बीएसएफ और पुलिस ने बरामद किए विदेशी हथियार और कारतूस

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed