Breaking News
Mahendragarh News: जजपा का 9वां स्थापना दिवस, महेंद्रगढ़ में जेजेपी की बड़ी तैयारी, अहीरवाल क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेजDurga Puja Sand Art: 8 टन रेत और ताजे फलों से तैयार की दुर्गा प्रतिमा, वायरल हुई सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्टAteli Mandi City News: अटेली मंडी की कृष्ण कुंज कॉलोनी में चोरों का आतंक, सूने मकान से लाखों के आभूषण और 52 हजार नकदी चोरीHaryana Bus attack: करनाल के पास दिल्ली-श्रीनगर स्लीपर बस पर पथराव, उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा सरकार से की कार्रवाई की मांगAmit Shah Punjab Visit : 20 अक्टूबर को पंजाब आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहMahendragarh News: जजपा का 9वां स्थापना दिवस, महेंद्रगढ़ में जेजेपी की बड़ी तैयारी, अहीरवाल क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेजDurga Puja Sand Art: 8 टन रेत और ताजे फलों से तैयार की दुर्गा प्रतिमा, वायरल हुई सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्टAteli Mandi City News: अटेली मंडी की कृष्ण कुंज कॉलोनी में चोरों का आतंक, सूने मकान से लाखों के आभूषण और 52 हजार नकदी चोरीHaryana Bus attack: करनाल के पास दिल्ली-श्रीनगर स्लीपर बस पर पथराव, उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा सरकार से की कार्रवाई की मांगAmit Shah Punjab Visit : 20 अक्टूबर को पंजाब आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Kolkata Durga Puja Stampede: भारी बारिश और भीड़ के बीच कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, सीएम नायब सैनी ने जताया शोक

AAmandeep Singh
शेयर करें
Kolkata Durga Puja Stampede: भारी बारिश और भीड़ के बीच कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, सीएम नायब सैनी ने जताया शोक

भारी बारिश और भीड़ के बीच कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, सीएम नायब सैनी ने जताया शोक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kolkata Durga Puja Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब एक लोकप्रिय पूजा पंडाल में अचानक भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। (Sarda Park Chorbagan stampede) कोलकाता पुलिस के एडिशनल कमिश्नर कुणाल अग्रवाल के मुताबिक, यह खौफनाक हादसा शनिवार शाम करीब 7:40 बजे हुआ।

चोरबागान इलाके के सरदा पार्क पूजा पंडाल में भारी बारिश के बीच अचानक उमड़ी अपार भीड़ के कारण एग्जिट गेट पर हालात बेकाबू हो गए, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा पेश आया। (Kolkata accident news) इस भीषण हादसे में 19 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जताया गहरा दुख

कोलकाता की इस हृदयविदारक घटना ने देश भर को झकझोर कर रख दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए मुख्यमंत्री (Nayab Singh Saini reaction) ने लिखा, “कोलकाता में दुर्गा पूजा में भगदड़ से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। (Durga puja tragedy West Bengal)  इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।” उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

प्रशासन की कार्रवाई, आयोजक हिरासत में

घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मच गया है। (Kolkata police update)  स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चोरबागान दुर्गा पूजा के आयोजकों, वहां तैनात प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों और ड्यूटी पर मौजूद अन्य स्टाफ को हिरासत में ले लिया है। पुलिस यह जांचने में जुटी है कि इतनी भारी भीड़ के प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों में कहां चूक हुई थी। प्रशासन की ओर से हालात पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा मुहैया कराई जा सके।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में बदल रहा मौसम का मिजाज, जानिए 22 अक्टूबर तक कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कोलकाता की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।