Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

केन्द्र सरकार की लेट लतीफी के कारण अटकी रही कोटा हवाई अड्डा परियोजना: गहलोत

VVinita Kohli
केन्द्र सरकार की लेट लतीफी के कारण अटकी रही कोटा हवाई अड्डा परियोजना: गहलोत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लेट लतीफी के कारण कोटा हवाई अड्डा परियोजना लगभग चार साल तक अटकी रही। गहलोत ने उम्मीद जताई है कि अब शिलान्यास के बाद इस परियोजना का काम तेजी से पूरा होगा। गहलोत ने एक बयान में कहा, कल कोटा हवाई अड्डे का शिलान्यास होने जा रहा है, जिसकी पहल हमारी कांग्रेस सरकार ने की थी।’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटा में एक जनसभा के दौरान वहां की जनता से हवाई अड्डा बनाने का वादा किया था। उसे हकीकत बनाने के लिए हमारी तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 1250 एकड़ जमीन कोटा में हवाई अड्डे के लिए 2021 में निशुल्क आवंटित की। 2022 में यहां से बिजली लाइनों को स्थानांतरित करने के लिए 120 करोड़ रुपए का बजट भी स्वीकृत किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की लेट लतीफी के कारण यह परियोजना करीब चार साल तक अटकी रही। अब आशा है कि शिलान्यास के बाद इसका काम तेजी से पूरा होगा‌ एवं निर्माण कार्य भी गुणवत्तापूर्ण होगा। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ‘चंबल रिवरफ्रंट’ जैसी विश्वस्तरीय परियोजना देकर कोटा को पर्यटन का ‘केंद्र’ बनाने का प्रयास किया जिससे पर्यटकों की आवक कोटा में बढ़े। हालांकि भाजपा सरकार की उपेक्षा के कारण ‘रिवर फ्रंट’ में न रेस्टोरेंट खुल पाए हैं और न ही दूसरी सुविधाओं का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार को ‘रिवर फ्रंट’ का और विकास करना चाहिए एवं इसका अच्छे से रखरखाव करना चाहिए जिससे हाड़ौती में पर्यटन बढ़ सके एवं हवाई अड्डे का बनना भी सार्थक हो सके।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।