Breaking News
Narnaul Crime News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर 7.15 लाख की ठगी मामले में जोधपुर से एक आरोपी गिरफ्तार, नारनौल साइबर पुलिस की कार्रवाईNarnaul: संपत्ति विवादों में कानून हाथ में न लें; जबरन कब्जा, धमकी और दबाव बनाने वालों के विरुद्ध होगी नियमानुसार कार्रवाईचारधाम यात्रा: 56.19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ में सबसे ज्यादा 132 मौतेंKurukshetra Crime News: कुरुक्षेत्र में लिफ्ट देकर 80 साल की बुजुर्ग महिला से लूट, कान फाड़कर ले गया सोने की बालियांNarnaul News: गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के पैरेलल लाइसेंस के खिलाफ नारनौल में गरजे बिजली कर्मी, फूंके पुतले, तीन दिवसीय हड़ताल की चेतावनीNarnaul Crime News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर 7.15 लाख की ठगी मामले में जोधपुर से एक आरोपी गिरफ्तार, नारनौल साइबर पुलिस की कार्रवाईNarnaul: संपत्ति विवादों में कानून हाथ में न लें; जबरन कब्जा, धमकी और दबाव बनाने वालों के विरुद्ध होगी नियमानुसार कार्रवाईचारधाम यात्रा: 56.19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ में सबसे ज्यादा 132 मौतेंKurukshetra Crime News: कुरुक्षेत्र में लिफ्ट देकर 80 साल की बुजुर्ग महिला से लूट, कान फाड़कर ले गया सोने की बालियांNarnaul News: गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के पैरेलल लाइसेंस के खिलाफ नारनौल में गरजे बिजली कर्मी, फूंके पुतले, तीन दिवसीय हड़ताल की चेतावनी

Kurukshetra Crime News: कुरुक्षेत्र में लिफ्ट देकर 80 साल की बुजुर्ग महिला से लूट, कान फाड़कर ले गया सोने की बालियां

Kurukshetra Crime News: कुरुक्षेत्र में लिफ्ट देकर 80 साल की बुजुर्ग महिला से लूट, कान फाड़कर ले गया सोने की बालियां

कुरुक्षेत्र में लिफ्ट देकर 80 साल की बुजुर्ग महिला से लूट, कान फाड़कर ले गया सोने की बालियां

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra Crime News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के शाहाबाद इलाके में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे बुजुर्गों को भी अपना आसान शिकार बनाने से नहीं चूक रहे हैं। शाहबाद में मदद का झांसा देकर एक बाइक सवार ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लूटपाट का शिकार बना लिया। आरोपी ने वृद्धा के कानों से सोने की बालियां छीनने के दौरान ऐसी हैवानियत दिखाई कि उनके दोनों कान बुरी तरह फट गए और वह दर्द से बेहोश होकर खेतों में गिर पड़ीं। इस दुस्साहसिक घटना के बाद से पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

बस का इंतजार कर रही बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के चढ़ूनी गांव की रहने वाली 80 वर्षीय नानकी देवी अपने बेटे कर्म सिंह के साथ शरीफगढ़ गांव के बस अड्डे पर डॉक्टर से दवा लेने जाने के लिए खड़ी थीं। वे बस का इंतजार कर ही रही थीं कि वहां एक अज्ञात बाइक सवार युवक रुका। उसने बड़ी चालाकी से बुजुर्ग महिला को देखकर कहा कि “ताई, अगर कहीं जाना है तो मैं आपको छोड़ देता हूँ।” बेटे ने भी अजनबी की बात पर भरोसा करते हुए अपनी मां को उसकी बाइक पर बैठा दिया और खुद दूसरी बस से आने की बात कही। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह भरोसा उनके परिवार पर भारी पड़ने वाला है।

खेतों में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

आरोपी युवक महिला को शाहाबाद की तरफ ले जाने के बजाय रास्ते में खरींडवा गांव की तरफ सुनसान खेतों के पास ले गया। वहां उसने महिला को चलती बाइक से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जैसे ही वृद्धा जमीन पर गिरीं, वह दर्द और झटके से बेहोश हो गईं। इसी बेसुध हालत का फायदा उठाकर शातिर बदमाश ने उनके कानों से सोने की बालियां बेरहमी से नोच लीं और मौके से फरार हो गया। जब बुजुर्ग महिला को होश आया, तो उनके कानों से लगातार खून बह रहा था और असहनीय दर्द हो रहा था।

हिम्मत जुटाकर सड़क पर आईं पीड़िता

लहूलुहान हालत में किसी तरह हिम्मत जुटाकर नानकी देवी सड़क तक पहुंचीं और वहां से गुजर रहे लोगों से मदद की गुहार लगाई। पास ही स्थित एक फैक्ट्री के कर्मचारियों ने उनकी दयनीय स्थिति को देखकर मानवता का परिचय दिया और तुरंत उन्हें डॉक्टर के पास पहुंचाया। इसके साथ ही उनके दूसरे बेटे को घटना की सूचना दी गई। प्राथमिक उपचार के बाद जब पीड़िता घर पहुंची, तो उन्होंने पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। थाना शाहाबाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी देखें – यमुनानगर में विदेश भेजने के नाम पर 17.50 लाख की ठगी, यूके स्टूडेंट वीजा के नाम पर पिता को ठगा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।