Breaking News
Bhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिशBhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिश

Kurukshetra Hotel Raid: कुरुक्षेत्र के किरमच रोड पर होटल में पुलिस की रेड, 6 लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार, मचा हड़कंप

AAmandeep Singh
Kurukshetra Hotel Raid: कुरुक्षेत्र के किरमच रोड पर होटल में पुलिस की रेड, 6 लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुरुक्षेत्र के किरमच रोड पर होटल में पुलिस की रेड, 6 लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार, मचा हड़कंप

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kurukshetra Hotel Raid: धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में किरमच रोड स्थित होटलों में चल रहे अवैध कारनामों पर पुलिस ने आखिरकार अपना शिकंजा कस दिया है। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने किरमच रोड स्थित ‘हरियाणा होटल’ में अचानक छापेमारी की।

पुलिस की गाड़ियां देखते ही होटल प्रांगण और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से 6 युवतियों और 4 युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में धर दबोचा।

विज्ञापन

लंबे समय से मिल रही थीं अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस को पिछले काफी समय से किरमच रोड पर बने कई होटलों में अवैध धंधे और अनैतिक गतिविधियों के संचालित होने की गुप्त शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय निवासियों ने भी इस संबंध में पुलिस प्रशासन को आगाह किया था। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और एक साथ कई संदिग्ध होटलों पर दबिश दी गई, जिसमें हरियाणा होटल से 10 लोग रंगे हाथ पकड़े गए।

एफआईआर दर्ज, होटल संचालक पर भी गिरेगी गाज

पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी 10 लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और एंट्री रिकॉर्ड की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि होटल मालिक और प्रबंधक की भूमिका की भी जांच की जा रही है, और यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो होटल को सील करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

इलाके में चर्चा का बाजार गर्म

अचानक हुई इस बड़ी पुलिसिया कार्रवाई के बाद किरमच रोड और आसपास के क्षेत्र में यह मामला दिनभर चर्चा का केंद्र बना रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए मांग की है कि रिहाइशी और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास बने ऐसे होटलों पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि क्षेत्र का माहौल खराब न हो सके।

यह भी पढ़ें– नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, पोक्सो केस में अनुकूल रिपोर्ट देने के नाम पर 2.5 लाख रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।