Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Nuh News: नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, पोक्सो केस में अनुकूल रिपोर्ट देने के नाम पर 2.5 लाख रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

AAmandeep Singh
Nuh News: नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, पोक्सो केस में अनुकूल रिपोर्ट देने के नाम पर 2.5 लाख रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, पोक्सो केस में अनुकूल रिपोर्ट देने के नाम पर 2.5 लाख रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Nuh News: हरियाणा के नूंह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पिनगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. बीरपाल और उनके सहायक मोनू को फरीदाबाद ACB की टीम ने ढाई लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथों धर दबोचा। कार्रवाई उस समय हुई जब दोनों आरोपी अस्पताल के अंदर ही रिश्वत की रकम स्वीकार कर रहे थे।

पोक्सो जैसे गंभीर मामले में मांगी थी ढाई लाख की घूस

विज्ञापन

पूरा मामला बेहद संवेदनशील और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला है। पिनगवां थाने में दर्ज पोक्सो (POCSO) एक्ट के एक मामले में आरोपी को राहत देने और उसके पक्ष में अनुकूल ‘मेडिकल ओपिनियन’ देने के एवज में डॉक्टर ने भारी रकम की मांग की थी। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी, जिसके बाद प्राथमिक पड़ताल में शिकायत सही पाई गई।

जाल बिछाकर अस्पताल में ही दबोचा, मचा हड़कंप

रिश्वत मांगने की पुष्टि होते ही एसीबी के इंस्पेक्टर बिजेंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। योजना के मुताबिक, शिकायतकर्ता को रसायन लगे नोट देकर भेजा गया। जैसे ही डॉ. बीरपाल और मोनू ने पैसों को हाथ लगाया, पहले से घात लगाकर बैठी टीम ने दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई होते ही स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्वास्थ्य महकमे में खलबली, दस्तावेज खंगाल रही जांच एजेंसी

इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसीबी की टीम दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही, पोक्सो केस से जुड़ी फाइलों, अब तक जारी की गई मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टर की ओर से दिए गए बयानों के दस्तावेजों को जब्त कर गहराई से खंगाला जा रहा है। जांच अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि इस खेल में विभाग या पुलिस का कोई अन्य प्यादा तो शामिल नहीं था।

यह भी पढ़ें– Hockey World Cup: आज इंग्लैंड से भिड़ेगी भारतीय टीम, सिरसा के राजिंदर सिंह पर रहेंगी निगाहें

विज्ञापन

नूंह की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।