Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra Ration Depot Case: कुरुक्षेत्र के लाडवा में राशन डिपो विवाद, इंस्पेक्टर और SI पर FIR

AAmandeep Singh
कुरुक्षेत्र के लाडवा में राशन डिपो विवाद, इंस्पेक्टर और SI पर FIR
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा इलाके में राशन डिपो से जुड़ा मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। आरोप है कि डिपो होल्डर की मौत के बाद भी उसके नाम पर राशन सप्लाई जारी रखी गई और परिवार के सदस्यों पर डिपो चलाने का दबाव बनाया गया। मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर नवीन कुमार और सब-इंस्पेक्टर अशोक हुड्डा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

यह मामला महावीर कॉलोनी लाडवा से सामने आया है। डिपो होल्डर सोनू नारंग की शिकायत के बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई थी और जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं।

विज्ञापन

पीडीएस नियमों के उल्लंघन का मामला

जांच में सामने आया कि पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2022 के नियमों के अनुसार किसी डिपो की राशन सप्लाई पास के डिपो से अटैच की जानी चाहिए। लेकिन लाडवा क्षेत्र में चार डिपो की सप्लाई दूर-दराज के डिपो से जोड़ी गई थी।

मामले में वार्ड नंबर-1 के डिपो होल्डर अंशुल गर्ग के पिता नरेश गर्ग को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

बयान लिखवाने के लिए दबाव का आरोप

नरेश गर्ग ने विभाग को दिए अपने लिखित जवाब में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर नवीन कुमार और सब-इंस्पेक्टर अशोक हुड्डा ने उन पर दबाव बनाकर बयान लिखवाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे अंशुल गर्ग की मौत के बाद दोनों अधिकारियों ने उन्हें दफ्तर बुलाया और डिपो चलाने के लिए मजबूर किया।

हर महीने पैसे मांगने का आरोप

नरेश गर्ग के अनुसार अधिकारियों ने उनसे डिपो की कमाई में से हर महीने 10 हजार रुपये देने की मांग भी की। इतना ही नहीं, उनका आधार कार्ड लेकर उन्हें दूसरे डिपो धारक की पीओएस मशीन में जबरन नोमिनी बना दिया गया।

परिवार का कहना है कि इस पूरे मामले में उन्हें लगातार दबाव का सामना करना पड़ा।

एसडीएम जांच में सामने आए नए तथ्य

लाडवा के एसडीएम की जांच में यह भी सामने आया कि डिपो होल्डर अंशुल गर्ग की मौत के बाद भी काफी समय तक उसके नाम पर राशन सप्लाई जारी रही। सप्लाई से जुड़े बिलों पर कहीं अंशुल गर्ग तो कहीं उनके पिता नरेश गर्ग के हस्ताक्षर पाए गए।

पुलिस ने इस मामले में इंस्पेक्टर नवीन कुमार, सब-इंस्पेक्टर अशोक हुड्डा और नरेश गर्ग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गुरनाम सिंह के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।