Breaking News
Numerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेजNumerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेज

Kurukshetra News: विधानसभा में बोले सीएम सैनी, कुरुक्षेत्र के कायाकल्प की योजना तैयार, ब्रह्म सरोवर से लेकर गीता द्वार तक दिखेगा नया रूप

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Kurukshetra News: विधानसभा में बोले सीएम सैनी, कुरुक्षेत्र के कायाकल्प की योजना तैयार, ब्रह्म सरोवर से लेकर गीता द्वार तक दिखेगा नया रूप

विधानसभा में बोले सीएम सैनी, कुरुक्षेत्र के कायाकल्प की योजना तैयार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kurukshetra News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले धार्मिक स्थल कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर सहित शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार की व्यापक योजना राज्य सरकार ने तैयार की है। योजना के तहत विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। कई कार्यों के टेंडर लगाए जा रहे हैं, जबकि रेस्ट हाउस सहित अन्य कार्य टेंडर प्रक्रिया में हैं।

मुख्यमंत्री मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान विधायक अशोक अरोड़ा द्वारा ब्रह्म सरोवर, कुरुक्षेत्र के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

विज्ञापन

नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधायक अशोक अरोड़ा ने ब्रह्म सरोवर को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है और पूर्व में भी इस विषय को उठाया था। संबंधित मंत्री द्वारा इस संबंध में सदन को विस्तार से जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ब्रह्म सरोवर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की पूरी योजना बनाई है। रेस्ट हाउस सहित विभिन्न कार्य टेंडर प्रक्रिया में हैं और आने वाले समय में योजनाबद्ध ढंग से इन कार्यों को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हाल ही में कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। कुरुक्षेत्र के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए सरकार ने इसके समग्र विकास और सौंदर्यीकरण के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार की है और उसी के अनुरूप कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र के रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इसका उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि जब मनोहर लाल मुख्यमंत्री थे और वे स्वयं सांसद थे, उस समय इस परियोजना को लेकर बात रखी गई थी। आज रेलवे एलिवेटेड ट्रैक बनकर तैयार हो चुका है। इस परियोजना से शहर को रेलवे फाटकों की समस्या से मुक्ति मिली है और शहर की कनेक्टिविटी भी बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का तेजी से निर्माण सराहनीय है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार कुरुक्षेत्र की धार्मिक एवं ऐतिहासिक गरिमा के अनुरूप इसके विकास, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें–पिहोवा में बुलेट से पटाखा बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा ₹20,500 का भारी-भरकम चालान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।