Breaking News
Numerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेजNumerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेज

Pehowa News: पिहोवा में बुलेट से पटाखा बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा ₹20,500 का भारी-भरकम चालान

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Pehowa News: पिहोवा में बुलेट से पटाखा बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा ₹20,500 का भारी-भरकम चालान

पिहोवा में बुलेट से पटाखा बजाना पड़ा भारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Pehowa News: पिहोवा शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाकर पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। आए दिन मिलने वाली जन-शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए पिहोवा पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे और पटाखों की भयावह आवाज से राहगीरों में खौफ पैदा कर रहे एक बुलेट चालक को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालक का 20,500 रुपये का चालान काट दिया और वाहन को जब्त करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

SHO सुनील वत्स की हुड़दंगियों को चेतावनी, बोले- साइलेंसर बदला तो खैर नहीं

अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई के बाद से शहर में साइलेंसर से शोर मचाने वाले मनचले चालकों के पसीने छूट रहे हैं। मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए पिहोवा थाना प्रभारी (SHO) सुनील वत्स ने स्पष्ट लहजे में कहा कि शहर की शांति और यातायात व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जो भी वाहन चालक अपनी मोटरसाइकिलों में कंपनी के साइलेंसर से छेड़छाड़ कर अवैध मॉडिफिकेशन करवाएगा या पटाखे बजाकर बुजुर्गों, मरीजों व आम जनता को परेशान करेगा, उसके खिलाफ भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

जनता से पुलिस का आह्वान: पटाखों वाले बुलेट की फोटो खींचकर भेजें, तुरंत होगी जेल-चालान की कार्रवाई

थाना प्रभारी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर आपके आसपास या सड़कों पर कोई भी व्यक्ति बुलेट या किसी अन्य बाइक से पटाखे बजाकर हुड़दंग मचाता नजर आए, तो लोग घबराएं नहीं।

नागरिक तुरंत ऐसे वाहन और उसकी नंबर प्लेट की स्पष्ट फोटो खींचकर पुलिस को व्हाट्सएप या शिकायत केंद्र पर भेजें। फोटो मिलते ही पुलिस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक को ट्रेस करेगी और बिना किसी रियायत के उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाएगी।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में फूड सेफ्टी टीम की बड़ी रेड, नकली पनीर और मिठाइयों के सैंपल लिए, दुकानदारों में हड़कंप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।